महाभारत में भीष्म पितामह बने , मुकेश खन्ना की मृत्यु की खबर सरासर गलत |
- by Admin (News)
- May 12, 2021
बॉलीवुड अभिनेता एवं बी० आर० चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना की मृत्यु की खबर इन दिनों जोड़ो पर रही | लोग मुकेश खन्ना को फिल्मों से ज्यादा शक्तिमान और महाभारत से जानते हैं | बच्चों के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे और आज भी है |
आज मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका निधन हो गया , वे कोरोना संक्रमित थे | सोशल मीडिया पर यह सूचना पढ़कर लोग उन्हें श्रधांजलि देने लगे व उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौर गई |
मुकेश खन्ना को आदित्य आर्य ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा :- दुखद खबर , मुकेश खन्ना शक्तिमान कोरोना से 3 दिन पूर्व संक्रमित हुए थे | आज लीलावती अस्पताल में आखिरी साँस ली | भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ! शत - शत नमन !
अब यह पोस्ट वायरल हुआ तो बात मुकेश खन्ना तक पहुंची | फिर मुकेश खन्ना इस पोस्ट की निंदा और खंडन करते हुए लोगों और फैंस के बीच अपनी बात रखी | सोशल मीडिया पर अपना एक विडियो जारी कर , मुस्कुराते हुए कहा - आप सबों की दुआएं है मेरे साथ और तब मुझे क्या हो सकता है !
मुकेश खन्ना का विडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे :-
मुकेश खन्ना के भाई सतीश खन्ना का 3 हफ्ता पहले हीं हार्ट अटैक से निधन हुआ है | सतीश खन्ना कोरोना संक्रमित थे और होम आइसोलेट के तहत Covid-19 गाइड लाइन के अंतर्गत एतिहात बरत रहे थे | 8 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी और इसके बाद उन्होंने बेटे के गोद में दम तोड़ दिया | संभावना है की , इस बात से लोग मुकेश खन्ना की मौत की बात जोड़कर सूचना को वायरल कर दिया |
यहाँ तो इतने सारे सेलेब्रिटी और कुछ नेता तक को जीवित रहते सोशल मीडिया पर उनको श्रधांजलि अर्पित कर , परिवार को सहानुभूति तक दे देते हैं | बाद में उन्हें पता चलता है तो उन्हें हँसी भी आती है और दुःख भी होता है |
इससे पहले रामायण में रावण बने अभिनेता अरविन्द त्रिवेदी के निधन की खबरों को झूठा बताया गया | उनके दिल पर इस बात से चोट पहुंचा तो उन्होंने लोगों से अपील कि है की ऐसे अफवाहें न उड़ाए | इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्री और संगीतकार लक्की अली वहीं अभिनेत्री मुमताज आदि की मृत्यु की खबर से लोगों के दिलों पर चोट पहुंचा | बाद में स्पष्ट हुआ की ये सभी जीवित है |
मरने की खबर को मजाक न बनायें और जीवित लोगों के विषय में सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी सूचना देना ठीक नहीं | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)