190 करोड़ की जीती हुई लॉटरी टिकट , पेंट की जेब में धुल गया , महिला हुई परेशान |
- by Admin (News)
- May 21, 2021
किस्मत कब किसका पलट जाए , कुछ कहा नहीं जा सकता | ये भी सच कहा गया है - समय से पहले और भाग्य से ज्यादा , न कभी किसी को मिला है और न मिलेगा |
अमेरिका के कैलिफोर्निया में ऐसा हीं हुआ है | यहाँ एक महिला ने लॉटरी की टिकट खरीदी और उन्होंने उस टिकट पर 26 मिलियन डॉलर ( 190 करोड़ रुपया ) का इनाम जीत लिया और उन्हें पता हीं नहीं चला |
अभी हाल हीं में इनाम की राशि लेने की आखिरी तारीख थी और इस ईनामी लॉटरी पर किसी ने दावा नहीं किया | तो सूचना के आधार पर उस महिला को पता हीं नहीं चला कि वे ईनाम जीत चुकी है | इतने करोड़ की राशि को कोई कैसे छोड़ सकता है | समय निकल जाने के बाद , महिला वहां पहुंची और अपनी सभी बाते विस्तार पूर्वक बताई | अब कंपनी के सदस्यगण , महिला की बात सुनकर हैरान है और दुविधा में फंस गए | महिला के पास लॉटरी की टिकट लौंड्री में धुल चूका है | लेकिन महिला ने एक चालाकी की थी , वो लॉटरी के नंबर को किसी डायरी पर लिख दिया था और टिकट फिर से पेंट की जेब में रख ली | उसने उस पेंट को भूल से लौंड्री में धुलने को दे दिया तो पेंट के साथ टिकट भी धुल गया |
इस तरह का टिकट जो धुलकर धुंधला हो चूका है , सबूत के आधार पर ईनाम लेने के लिए काफी नहीं था | अब बात तो 190 करोड़ राशि की है , चूकि किसी ने तो यह राशि जीती है | महिला का कहना है कि - उन्होंने टिकट ख़रीदा है और उनके द्वारा दिया गया नंबर पहला सबूत व साक्ष्य है | परन्तु बावजूद इसके टिकट तो चाहिए होता है | ऐसे में स्टोर के कर्मचारी ने बताया कि - महिला ने भूल से टिकट पेंट में डालकर छोड़ दिया और बाद में ऐसा हाल हो गया |
कंपनी की मैनेजर ने इसकी जाँच करवाई , तो जिस दिन यह टिकट बेचा जा रहा था , उस दिन के CCTV फूटेज में वो महिला टिकट खरीदती दिख रही है |
रेकॉर्ड के अनुसार जैकपोर्ट बम्पर वाला वो टिकट उसी दिन बिका था , जिस दिन महिला टिकट खरीद रही थी | महिला ने कई दफा टिकट ख़रीदा था , इसलिए वे कर्मचारी महिला को पहचानते थे |
महिला ने अपना दावा पेश किया , तो लॉटरी कंपनी बीच भंवर में फंस गई | क्या करे , क्या न करें ! अब तो साक्ष्य भी है और सबूत भी | फर्क सिर्फ इतना है की टिकट धुल चूका है | सिर्फ एक गलती सामने दिखाई पड़ रहा है | लेकिन आखिरकार किसी ने तो ईनामी लॉटरी का टिकट ख़रीदा तो वो टिकट है कहाँ ? इस बात से स्पष्ट होता है कि यह लॉटरी उसी महिला की है |
लॉटरी कंपनी की प्रवक्ता , कैथी जोन्सन ने कहा है कि - वे महिला के दावे को ना सही मानते है और ना हीं ख़ारिज किया है | उनके तरफ से पुरे मामले की जाँच की जा रही है | महिला के पक्ष में CCTV फूटेज , लॉटरी टिकट के कूपन और स्पष्ट नंबर आदि की गंभीरता से जाँच की जा रही है | अगर पक्ष में जाँच की प्रक्रिया होती है तो महिला को पैसे मिल जायेंगे | कब मिलेंगे , कुछ कहा नहीं जा सकता | वहीं अगर दावा सही नहीं हुआ तो कैलिफोर्निया के हीं पब्लिक स्कूल को यह राशि दान में दे दिए जायेंगे | जिस स्टोर ने यह टिकट बेचा था , उनको भी बोनस मिला है |
सूचना है की , ऐसा पहली बार हुआ है , जब जीती हुई टिकट के खोने का मामला सामने आया है | अब सवाल है 190 करोड़ रुपये का , उस महिला के मन में कितना उथल - पुथल होगा और यह मामला महिला के पक्ष में हीं जानी चाहिए | जब महिला ने लॉटरी के स्पष्ट नंबर दिए और धुले हुए टिकट भी | खैर ..... किस्मत पे किसका जोर चला है | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)