फरार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार , मर्डर के आरोप में मुंडका से हुए गिरफ्तार |
- by Admin (News)
- May 23, 2021
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है |
बीते 5 मई के बाद से दिल्ली पुलिस कई राज्य में सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के लिए अपनी टीम फैला रखी थी | सुशील कुमार ने अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका भी रोहिणी कोर्ट में बढ़ाया था , परन्तु कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर दी | उसके बाद से हीं शातिर दिमाग की तरह ये अपना लोकेशन बदलते हुए पुलिस को चकमा देते रहे | पुलिस ने सुशील कुमार की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपया का इनाम रखा था और इनके पीए अजय कुमार पर 50 हजार रुपये का इनाम |
सुशील कुमार पर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या का आरोप है | सागर धनखड़ जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट विजेता थे |
सूचना के आधार पर इनकी गिरफ़्तारी में दिल्ली पुलिस ने जगह - जगह छापा मारा और किसी भी राज्य से ढूंढकर निकालने का संकल्प लिया था | दिल्ली के मुंडका इलाका , दिल्ली का आउटर इलाका है , जिसके साथ में बहादुरगढ़ है | इनका लोकेशन बहादुरगढ़ में भी मिल रहा था |
कल पंजाब में सुशील कुमार की सरेंडर बोल देने की बातें अफवाह थी | इनको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है |
कल रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने कई जगहों पर रेड किया , जिसके बाद उन्हें मुंडका में सफलता मिली | सुशील कुमार के साथ अजय कुमार भी गिरफ्तार किये गए | दिल्ली सेल के कार्यालय में इन्हें लाया गया ,अब रोहिणी कोर्ट में इनकी पेशी होगी | बात यहीं नहीं रुकेगी ! अभी तो 7 लोगों को और ढूंढने का प्रयास जारी है | क्यूंकि हत्या से जुड़े 7 लोगों को पुलिस ढूंढ रही है , ये सभी सुशील कुमार के साथी है |
छोटी सी एक भूल ने इनकी सारी उपलब्धि धूमिल कर दिया , काश ! यह अपने भविष्य के विषय में सोंचे होते | कहते है - दुश्मन को दुश्मनी करने के लिए , उसे जिन्दा बचाकर सुरक्षित रखना चाहिए | अगर उनके जान पर बन आती है तब भी अपने खर्च से उनकी जान बचाइये | तभी तो जिंदगी जीने का मजा है , न की किसी को मार देने में | दुश्मन मर हीं जायेंगे , तो ! दुश्मनी किससे निकालेंगे आप ! अभी जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ , सुशील कुमार का पुरा परिवार बिखर गया , जिसे समेटना बहुत मुश्किल होगा | यह सबक भी है और सिख भी , सबके लिए | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)