फिल्म डायरेक्टर बबाक द्वारा , शादी से इंकार करने पर , इनके माता - पिता ने इनके शरीर के टुकड़े कर कचड़े में फेंक दिया |
- by Admin (News)
- May 23, 2021
ईरान के फिल्म डायरेक्टर ने शादी करने से इंकार किया , तो उनके माँ - पिता ने उन्हें बेहोश करने के बाद , उनके शरीर को टुकड़े - टुकड़े कर बैग में भरकर कचड़े में फेंक दिया |
ईरान की राजधानी तेहरान के एकबटन शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है | जिन्होंने अपने हीं बेटे के साथ ऐसा जघन्य अपराध को अंजाम दिया | आज यह वारदात एक के बाद एक कितने सवाल खड़े कर रहे हैं | तेहरान के एकबटन नामक शहर में मिला शव ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला है | जहाँ डायरेक्टर बबाक खोर्राम्दीन के माता - पिता अपने बेटे की नृशंस हत्या कर दी और साक्ष्य , सबूत नष्ट करने के लिए बेटे के शव को टुकड़े - टुकड़े कर बैग में भरकर फेंक दिया |
सूचना के आधार पर 47 वर्षीय फिल्म डायरेक्टर बबाक खोर्राम्दीन लंदन में फिल्म व वेबसीरिज बनाते थे | कुछ वर्ष से , वे तेहरान में बच्चों को पढ़ाने घर लौटे थे | इनके माता - पिता अक्सर , इनकी शादी के लिए दबाव बनाते | इस बात से बबाक खोर्राम्दीन परेशान रहा करते थे | इस बार फिर तीनों में झड़प हुई और बबाक से बीते सोमवार को उनके माता - पिता ने शादी की बात पर काफी बहस छेड़ दी और विवाद बढ़ गया |
अचानक बबाक को घर पर न देखकर , उनके एक पड़ोसी ने , शक के आधार पर पुलिस को इस बात की सूचना दे दी | पुलिस दल पहुंचते ही घर की तलाशी ली , जिससे उन्हें घर में हत्या के कई सबूत मिले | साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने माता - पिता को गिरफ्तार कर लिया |
डायरेक्टर के पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया | उन्होंने आदालत को बताया कि - उनका बेटा अविवाहित था | उसे जब भी शादी करने को बोलते तो वे इंकार कर देता , वह हमलोगों को इस बात से परेशान करता था | एक तरफ हमारा भविष्य दाव पर लगा था और दूसरी तरफ प्रतिष्ठा जा रही थी | तो उसकी माँ और मैंने सोचा कि और प्रतिष्ठा न जाए इसलिए इसे मार देना हीं ठीक है |
आश्चर्य का ठिकाना तो यह सुनकर हुआ कि माता - पिता को अपने बेटे को मार देने का कोई पछतावा नहीं , उन्होंने अपनी जुबानी में स्पष्ट कहा | सूचना मिली , जब तेहरान क्रिमिनल कोर्ट के प्रमुख मोहमम्द शहरयार ने बताया कि - ईरानी फिल्म डायरेक्टर की हत्या करने का जुर्म बबाक के पिता ने कबूल कर लिया है |
पिता ने कहा - पहले हमने , बबाक को नशीली पदार्थ पिलाया | नशे की हालत में चाक़ू मारता चला गया और हत्या के बाद शरीर के टुकड़े - टुकड़े कर के कचड़े की थैली और एक सूटकेश में भरकर ठिकाने लगाया |
अब इस जघन्य अपराध वाली घटना से एक बात स्पष्ट दिखाई पड़ता है | आज के दौड़ में भी दुनियां में कई ऐसी जगह मौजूद है , जहाँ कि मानसिकता आज भी यहीं दोहराता है - लोग क्या कहेंगे , हमारी प्रतिष्ठा का क्या होगा ? आदि ... आदि | परन्तु ये नहीं सोंचते कि - लोगों का काम है कहना | समाज कभी भी खुश हुआ है ? वह अपनी तरफ से सोंचता है ! हर इंसान को अपनी तरह से सोंचना चाहिए , जहाँ किसी की हानि न होती हो |
यानि लोग ताने मारेंगे , तो अपने हीं बेटों को जान से मार डालोगे ? एक तो नशीली पदार्थ पिलाई , दिल कितना मजबूत था इन दोनों का ! उसके बाद चाक़ू मारने में हाथ नहीं कांपा और फिर शरीर के टुकड़े - टुकड़े कर के बैग व सूटकेश में भरकर कचड़े में फेंक दिया , जैसे मतलब हीं नहीं | इतना जघन्य अपराध कर के , पुरे समाज , देश व दुनियां तक में , इनकी करतूत की हरकते इनकी हीं जुबानी पहुँच रही है | तो ! अब लोग कुछ नहीं कहेंगे ? इससे तो अच्छा था , आप दोनों भी जीते और बेटे को भी जीने देते जो आपके कलेजे का टुकड़ा था |
आज के कलयुग में गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरुरी है | राक्षसी भोजन खाकर मनुष्य की सोंच व प्रवृति भी राक्षसी हीं बनता जा रहा है | जहाँ दिल में प्यार पनपता नहीं अपनों के लिए , तो ! ऐसे लोग गैरों पे कितना सितम ढायेंगे , कहना मुश्किल है ! ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)