राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की कोरोना से मृत्यु के 3 दिन बाद , उनकी पत्नी व पूर्व सांसद शांति पहाड़िया का निधन |
- by Admin (News)
- May 24, 2021
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी , शांति पहाड़िया का रविवार को निधन हो गया , इन्होने गुरुग्राम के चिकित्सालय में अंतिम साँस ली | शांति पहाड़िया भरतपुर की वैर से दो बार विधायक रह चुकी है | राज्यसभा की सदस्या के साथ सांसद भी रही | इनकी मृत्यु की खबर सुनकर क्षेत्र व अन्य लोग शोकाकुल हुए और 2 मिनट का मौन रखकर , इन्हें भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की |
इन्होने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरा काम किया था |
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति पहाड़िया की मृत्यु पर शोक जताया है | मुख्यमंत्री ने लिखा - पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया जी की पत्नी व पूर्व राज्यसभा सांसद एवं विधायक रही , शांति पहाड़िया जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है | दोनों साथ हीं जीवनपर्यंत राजनीति में सक्रीय थे | ईश्वर से प्रार्थना है कि , परिजनों को यह आघात सहने का संबल दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें |
इससे पूर्व बीते 20 मई को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व शांति पहाड़िया के पति जगन्नाथ पहाड़िया की मृत्यु हुई थी , वे 89 वर्ष के थे और उनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई थी |
जगन्नाथ पहाड़िया राजस्थान के एक मात्र दलित मुख्यमंत्री रहे , बाद में इनकी पत्नी ने भी राजनीति में कदम रखा | इन्होने अपने प्रदेश में मात्र 13 महीने के कार्यकाल में हीं शराबबंदी लागू की थी |
इनका अंतिम संस्कार , राजकीय सम्मान के साथ किया गया | राज्य में एक दिन का राजकीय शोक और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की गई | साथ हीं भारत का तिरंगा सरकारी ध्वज भी आधा झुका रहा |
जगन्नाथ पहाड़िया , इंदिरागांधी के कार्यकाल में कैबिनेट के मंत्री भी रहे थे | 1989 से 1990 तक एक साल के लिए ये बिहार और 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)