गोरखपुर में लड़की पहुंची प्रेमी के घर बारात लेकर और रुकवा दी लड़के की शादी |
- by Admin (News)
- Jun 05, 2021
शादी न करने के इरादे से प्रेम करने वाले दिलफेक प्रेमी समझ जाए कि सिर्फ आपकी मर्जी नहीं चलेगी | अगर आप किसी लड़की को अपने प्यार के झांसे में फंसाते हुए पाए गए तो बैंड बाजे लेकर पहुँच जायेगी प्रेमिका आपके घर |
उत्तरप्रदेश में गोरखपुर के चौरीचौरा के सरदार नगर इलाके के रामपुर गाँव में , बुधवार को एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के घर अपने परिवार और सगे - संबंधी के साथ बारात लेकर पहुँच गई | इस लड़की का अपने प्रेमी के साथ एक साल से गहरा रिश्ता था | लड़का का सेना में सर्विस क्या लगी , कि उसका फुहरपन दिखना चालु हो गया , मन में ख्याली पुलाव बनाना शुरू हो गया | हम तो बन गए नवाब , तो प्रेमिका से क्यूँ करे शादी ? हम नए जगह शादी रचाएंगे और शादी की तैयारी भी हो गई |
2 दिन के बाद लड़के की बारात निकलनी थी | ये बात उसकी प्रेमिका को पता चला , प्रेम हमसे और विवाह किसी और से ? तो ये कलयुग है , जहाँ निर्णय लेने में देर नहीं होता | लड़की ने अपनी पूरी तैयारी कर लिया और पहुँच गई बारात लेकर प्रेमी के दरवाजे पर तो ! मच गया शोर चारों तरफ |
पुलिस आई और लड़की को सोशल डिस्टेंस और कोरोना गाइड लाइन के नियम को याद दिलाया | लड़की रोने लगी और पुलिस को बताया - यहाँ मेरा प्रेमी है , उसकी 2 दिन के बाद दूसरी लड़की से शादी होने वाली है | लड़की ने कहा कि - लडके को बाहर बुलाया जाए और करवाई हो अन्यथा वह आत्महत्या कर लेगी | यह सुन पुलिस सोचने पर मजबूर हुई और माहौल को काबू में करते हुए दोनों पक्ष को समझा - बुझाकर थाने ले आई और सुलह करवाने की कोशिश चल रही है |
लड़की ने लड़के पर आरोप लगाया है कि - इस लड़के ने पूर्व में भी दो लड़की से मंदिर में विवाह कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दिया और अब तीसरी शादी करने जा रहा है | लड़की झंगहा थाना क्षेत्र के कटहरिया निवासी है और लड़का चौरीचौरा के सरदार नगर का रहने वाला और अभी सेना में कार्यरत है |
यह घटना बीते बुधवार की है | सूचना के आधार पर अब SHO संतोष कुमार अवस्थी का कहना है कि - इस मामले में पहले से हीं केस दर्ज है और मामला आदालत में है | फिर भी वो लड़के और लड़की पक्ष को समझा - बुझाकर कोई रास्ता निकलवाने की कोशिश कर रहे है |
इस कहानी से मुझे याद आ रहा है - फिल्म "बीबी हो तो ऐसी" | जिसमे फारुख शेख ने गाँव की भोली - भाली लड़की रेखा से शादी कर ली | यह बात घर वालो को नहीं बताया , क्यूंकि फारुख शेख की माँ इस शादी के लिए राजी नहीं होती , तो फारुख के पिता बने कादर खान ने ऐसी हीं चाल चल दी और रेखा बारात लेकर पहुँच गई फारुख शेख के घर पर और बुद्धि से अपना अधिकार जमा लिया |
इन दिनों भारत के अधिकांशतः जगहों पर ऐसा देखा जा रहा है कि - जहाँ लड़की को धोखा मिलाता है , तो लड़की कुछ न कुछ ऐसा कर बैठती है जिससे लड़के और घर वाले को बोलती बंद हो जाती है | आज गोरखपुर वाले लडके की शादी होनी थी , परन्तु उन्हें पूर्व प्रेमिका से हीं विवाह करना पड़ेगा अन्यथा दो जीवन बर्बाद करने की सजा तो काटनी पड़ेगी | अब चुनना तो उन्हें है कि वे क्या सोंचते है !
प्यार करने और निभाने में बहुत फर्क होता है और सच्चा प्यार बहुत हीं नशीब से मिलता है | प्यार को खिलौना न बनाये , कि जब चाहा सबको अपना दिल बाँटते चल दिए | ऐसे लड़के अपने मन में जिलेबी बनाने से पहले अच्छी तरह समझ ले , हाथ में गुलाब का फूल लेकर सिर्फ प्रपोज करने से कुछ नहीं होगा | पूरी जिंदगी रिश्ते निभाने की जिम्मेदारी उठानी भी पड़ेगी , इतना सोंचकर हीं कदम बढ़ाइये अन्यथा इस कलयुग में आपके भी दरवाजे तक बारात पहुँचने में देर नहीं होगी | ..........( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)