सागर सोनी , चलती ट्रेन में अपनी प्रेमिका की हत्या क्यूँ की ? और स्वयं भी फांसी लगाया |
- by Admin (News)
- Jun 08, 2021
एक प्रेमी ने अपने टी - शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया | आखिर फांसी लगाने की नौबत क्यूँ आ गई ?
एक जून की रात को इंदौर विलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में भोपाल के रहने वाले सागर सोनी नामक युवक अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका , जिसका नाम मुस्कान हाड़ा था , उसकी चलती हुई ट्रेन में गला रेत हत्या कर फरार हो गया | इस घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन में हंगामा मच गया और ट्रेन को सीहोर स्टेशन पर 2 घंटे तक बाधित होना पड़ा | पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया | पुलिस और जीआरपी इस मामले की गहरी छानबीन में लगी हुई थी और सागर सोनी को भोपाल से गिरफ्तार कर हीं लिया |
सागर ट्रेन में अखबार और चाय बेचने का काम करता था |
सागर सोनी और मुस्कान हाड़ा की एक दूसरे से दोस्ती हुई थी | सूचना के आधार पर सागर ने पुलिस को बताया कि - वे मुस्कान से प्रेम करता था | मुस्कान ने उसका मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया था , जिसकी वजह से वो मुस्कान से बात नहीं कर पा रहा था और इसी आक्रोश ने उसे 1 जून को मुस्कान की गला रेत देने पर मजबूर कर दिया , जिससे उसी वक्त मुस्कान की मृत्यु हो गई |
पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और सागर सोनी को जेल भेज दिया गया | बीते सोमवार को जेल कर्मचारियों ने सागर सोनी को अपने हीं टी - शर्ट का फंदा बनाकर फांसी पर लटके देखा | सूचना मिलने के बाद सागर को जिला अस्पताल ले जाया गया , जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | सीहोर जेलअधीक्षक संजय सेहलाम ने बताया है कि - सागर सोनी ने टी - शर्ट के फंदे से फांसी लगा लिया | दो दिन पूर्व हीं उसे जेल लाया गया था | Covid प्रोटोकॉल के कारण उसे अभी अलग हीं रखा गया था |
पोस्टमार्टम से उसकी मौत के कारण भी साफ़ हो जाने की बात कही है | सागर सोनी ने 1 जून को मुस्कान हाड़ा की हत्या की और बीते 7 जून को स्वयं को फंदे पर लटका लिया | दोनों के प्रेम का अंत , सिर्फ 7 दिन के सफ़र में तय हो गया |
गौर करने की बात है कि - इसमें दोनों की जान चली गई | यह कैसा प्रेम था , जिसमे त्याग नहीं ? प्रेम का दूसरा नाम हीं त्याग है | सागर का भयावह आक्रोश की , जिसने न मुस्कान को जीने दिया और न स्वयं को जिन्दा रख पाने का काम किया | ऐसा गुस्सा / नफरत किस काम का ? आज के इस दौर में ऐसे प्रेम को क्या नाम दे , मेरे समझ से पड़े है |
कोई लड़की या लड़का अगर रिश्ता तोड़ ले , या मोबाइल नंबर ब्लाक कर दे , तो इसमें मर्डर या जानलेवा जैसी परिस्थति उत्पन्न क्यूँ होनी चाहिए ? दुनियां में क्या एक हीं लड़की या लड़का बना है , जिसके साथ वे जिन्दा रह पायेंगे ? किसी भी परिस्थिति में स्वयं के गुस्से पर काबू बनाए रखिये | छोटी सी भूल से इंसान को बहुत बड़ी सजा मिल जाती है | जैसे सागर को हत्या जैसे जुर्म में , किस तरह की सजा मिलती इस बात से वह भली - भांति परिचित था और इसी डर से उसने अपने लिए ऐसा कदम उठाया , जो सरासर गलत है |
सदैव जिओ और जीनों दो , वाली प्रवृति अपनाकर हर दिन गुलाबी इन्द्रधनुषी भोर पाया जा सकता है | स्वयं में हीं एक सच्चा दोस्त तलाशिये और कदम आगे बढ़ाते रहिये | कोई मिले तो भी ठीक , ना मिले तो भी ठीक | अपनी सोंच को फिट और हिट बनाइये | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)