एक और बारात को बैरंग लौटना पड़ा , शादी से पहले दुल्हन फरार |
- by Admin (News)
- Jun 16, 2021
कहा जाता है कि - जिंदगी फिल्म बनती है और फिल्म से लोग बहुत कुछ सिख / सबक लेते हुए , अपनी जिंदगी को तरासते है | वैसे भी फिल्म मनोरंजन के लिए बनाई जाती है , जिसमे कुछ असल जिंदगी से अलग हट के भी दिखाया जाता है |
मगर इन दिनों ऐसा देखा जा रहा है , जिसे फिल्म हीं जिंदगी बनती जा रही है | मध्यप्रदेश के हौसंगाबाद जिले के रामपुर से डोलारिया थाने के खोकसर बारात जा रही थी | सारे बाराती खुशी से झूम व नाच रहे थे | इन दिनों नागिन डांस का बड़ा चलन है , आये या न आये पर नाचेंगे जरुर | सच भी है , प्रयास करने से एक दिन सफलता जरुर मिलती है | परन्तु इतनी मस्ती भरे महौल में , बारात दरवाजे पर पहुँचने वाली हो और दुल्हे के भाई को पता चले कि साली हीं भाग गई , तो उस नागिन डांस पर क्या असर पड़ेगा ? इतना तो सोंच कर , महसूस किया जा सकता है !
आखिरकार दुल्हे पक्ष को कहा गया कि - वे बारात लेकर न आये , मगर दुल्हे को यह बात नागवार गुजरा | उनका यह कहना है कि - उसने शादी की पूरी तैयारी कर ली है , मगर दुल्हन ने उसके साथ धोखा किया | दुल्हे की बात सुन , उनके मर्म पर मलहम कौन लगाएगा ? घर से बारात निकल गई हो और दुल्हन घर से भाग गई , यह घटना पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है |
लड़के व उनके परिवार नजदीकी थाने में पहुंचे , मगर वहां शिकायत दर्ज नहीं कराई गई | क्यूंकि उन्हें कहा गया होगा कि - यह केस वारासिवनी का है , तो वहीं दर्ज करवाए | फिर लड़के वालो ने वारासिवनी पुलिस ऑफिसर को अपनी आपबीती सुनाई |
अब बारात से पूर्व लड़की का घर से भाग जाना , ये तो फिल्मों में होता रहा है , निजी जिंदगी में नहीं | परन्तु यहाँ एक लड़की के कारण , कितनों को दुःख पहुंचा , कितनों के इज्जत पर तीर चला , यह महसूस करने की बात है | आज कल के बच्चों को क्या हो गया है , जिन्हें अपने घर परिवार , नाते - रिश्तेदार व समाज का कोई फ़िक्र नहीं | अपने मन के अनुसार ये बच्चे अगर जीना चाहते है , तो वे विवाह तय होने से पहले , क्यूँ नहीं पसंद / नापसंद की बातें करते है ? दरवाजे पर आयी हुई बारात का लौट जाना , लड़की व लड़के पक्ष , दोनों के हीं प्रतिष्ठा से खिलवार है |
लड़की क्यूँ भागी ? अभी तक पता नहीं चला | पुलिस इसपर क्या रुख अख्तियार करेगी , ये सोंच का विषय है | फिर भी इस कहानी की पूर्व हुई रिश्तों के चर्चा पर गहरा चिंतन करने की जरुरत है |
सिवनी गाँव के डोलरिया और खोसकर गाँव के दो परिवार के बीच यह रिश्ता तय किया गया था | एक घर में दो लड़की थी और दूसरे घर में दो लड़का | दोनों परिवार ने मिलकर अपने बच्चों का रिश्ता तय किया | बड़े लड़के से बड़ी लड़की की शादी और छोटे लड़के से छोटी लड़की की शादी तय कर दी गई | परन्तु आज के अधिकांशतः युवा पीढ़ी पर किसका जोर चलता है |
बीते 14 मई को बड़े बेटे की शादी तो हो गई | शादी अच्छी तरीके से संपन्न कराई गई | ठीक एक महीने के बाद 14 जून को दूसरे बेटे की शादी होनी थी | लेकिन बारात घर पहुंचती , इससे पहले हीं लड़की फरार हो गई | लड़के के परिवार वाले और लड़का , इस बात से बहुत हीं नाराज व परेशान है |
ये दोनों परिवार वाले आपस में मिलकर शादी तय किये | बड़ी बहन की शादी हो गई , छोटी की होने वाली थी | बावजूद लड़का तो और भी जाना पहचना निकल गया , क्यूंकि वह बहन का देवर था | आखिर क्या बात हुई कि लड़की घर छोड़कर भाग गयी ? और अगर बहन का देवर पसंद नहीं था , तो ये साफ़ शब्दों में भी तो कहा जा सकता था | न घर से भागने की जरुरत पड़ती और न अपनी बहन के देवर का इज्जत पर प्रहार होता | यह कोई मजाक नहीं , जिंदगी का एक पवित्र रिश्ता व बंधन था , जिसे खिलवार करना ठीक नहीं | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)