Priyatam Hindi Poem by Rupesh Aaditya | प्रियतम हिंदी कविता | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 05, 2021
काश ! तुम्हारे बसेरे का ठिकाना पता होता
तो , तुम्हारे गोद पर सोने को दौड़ा हुआ मै आ जाता
पर दिन आती नहीं , जो तन्हा रात गुजर जाता
और बेरुखी सी सवाल का , जवाब मुझे मिल जाता
गुजर गए कुछ दिन , तेरी यादों के सहारे
अब तो चैन भी नहीं आता , इस दरिया के किनारे
कभी गूंजा करती थी धुन यहाँ की वादियों में
अब तो न सुर है न ताल है , इस घर की समाधियों में
खामोश रह कर भी तू सवाल छोड़ गई
और मै बोलकर भी , जवाब दे न सका
अब तू हीं नहीं , तो तेरा साथ नहीं मिलता
तकिया बनकर , अब तो तेरा हाथ भी नहीं मिलता
कटता नहीं वक्त , तेरी यादों के सहारे
आ गया हूँ अब , मै मौत के किनारे
( कविता :- रुपेश आदित्या )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
Admin (News)