महिला ने अपने बालों में सांप लपेटकर जब शौपिंग करने कॉम्प्लेक्स पहुंची तो ! विडियो वायरल | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Aug 28, 2021
सांपो को रबर बैंड समझने की नादानी अब हद से गुजर रहा है | जब महिलायें या पुरुष सांप को लेकर सरेआम सार्वजनिक स्थल पर घूमने लग जाते है | जानवरों के प्रति शायद इसे मोहब्बत नहीं कहा जा सकता ! इसे अपनी दबंगई और लोगों को डराने मात्र का एक शातिर दिमागी करतूत कहा जा सकता है |
28 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ | जिसमे एक महिला अपने बाल के ऊपर जुरे , जो देखने में भगवान शिव की तरह बनाया गया था , उसमे रबर बैंड की जगह सांप को लपेट रखा था और किसी कॉम्प्लेक्स में शौपिंग करने चली गई | महिला जब अन्दर जाने लगी , तो शौपिंग कॉम्प्लेक्स में उसे देख हर कोई हैरान हो गया |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा विडियो में कैमरा का पूरा फोकस महिला के जुरे पर है | महिला ने सांप को बालों में ऐसे बांधा है , जैसे कि हेयर बैंड | आरंभिक दौर में तो किसी की नजर नहीं पड़ी | परन्तु जैसे हीं हर किसी ने गौर किया , तो यह हैरान करने वाला दृश्य नजर आने लगा और लोगों की आँखें खुली की खुली रह गई |
यह विडियो snakes.mania नाम के इन्स्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और विडियो के कैप्शन में लिखा है - आप इसे 1 से 10 के बीच कितनी रेटिंग देंगे ?
आश्चर्य इस बात का है कि लोगों की प्रवृति व विचारधारा कितना गिरता हुआ नजर आ रहा है | जिसमे बेजुबानो के साथ लापरवाही और निर्दयता करते ये लोग नजर आ रहे हैं | एक सांप के साथ इस तरह की हरकत , जिस दर्द को सांप खुद महसूस कर रहा हो ,लेकिन कहने से लाचार | यह माना जा सकता है और इसे महसूस करके देखे कि किसी के शरीर को इस तरह लपेट दिया जाए , तो उसपर कैसा असर पड़ता है , ये पहली बात | दूसरी बात यह कि - आप खतरे को आमंत्रित कीजिये या लीजिये , आपकी जिंदगी है | मगर सार्वजनिक स्थल पर जाकर इस तरह का ड्रामा , सिर्फ नाम कमाने के लिए , यह शायद उचित नहीं है ! जिससे कमजोर दिल वाले या बच्चों का हार्ट फेल भी हो सकता है | इसका जिम्मेदार कौन होगा ?
सार्वजनिक स्थल पर ऐसे लोगों को जाने से शीघ्र रोक लगाईं जानी चाहिए और ऐसी विडियो पर भी अंकुश होनी चाहिए , जो जनहित में जारी नहीं हो |
यह कोई टीवी शो खतरों का खिलाड़ी नहीं , जिसमे डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी निगरानी में सुरक्षा - व्यवस्था के साथ पहले से लोगों को बताकर उनकी इच्छानुसार आमंत्रित कर ऐसे खतरनाक स्टंट को फिलमाते है | पर्दें पर इसे देखना अलग बात है , मगर वहां , जहाँ इंसान अपना बचाव न कर सके , ये कैसा खेल और दृश्य ?
आज से कुछ पहले दिल्ली के एक Youtuber को पूरी सुरक्षा - व्यवस्था के साथ अपने पालतू कुत्ते को गैस वाले गुब्बारे में बांधकर उड़ाने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और जानवरों पर निर्दयता बरतने के क्रम में संस्था ने उनपर कड़ी निगरानी डाली थी | वह भी विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था |
आज फिर एक ऐसी हीं घटना नजर के सामने आ रही है | ये बेजुबान जानवर के प्रति जुर्म नहीं तो और क्या है ?
वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा - लोग साले हीट
होने के लिए कुछ भी करेंगे ? यूजर्स का कमेंट अपने तरीके से आ रहा | वहीं
कुछ के मन में यह विडियो देख शब्द कुलबुला रहा है | यह कैसी चर्चा , कैसी
सोंच , कैसी प्रवृति और चर्चित हो जाने का कैसा कदम ? जिसका कोई लक्ष्य
नहीं , कोई उद्देश्य नहीं , समाज व देश को कोई फायदा नहीं | ...... (
न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)