कौन बनेगा करोड़पति में दीप्ती तुपे ने जीता 1 लाख 60 हजार | एक हीं सवाल पर तीन लाइफ लाइन बर्बाद | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 14, 2021
महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किये जाने वाला क्विज गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 13 के मंच पर 13 सितम्बर को हॉट सीट पर विराजमान हुई थी दीप्ती वीरेंदर तुपे | इनके विषय में हम आपको बता दे कि - ये पुणे महाराष्ट्र की रहने वाली है और पेशे से एक ट्रेवल कंसल्टेंट् है |
KBC के मंच से ये 1 लाख 60 हजार जीतकर गई | जब महानायक अमिताभ बच्चन इनसे 3 लाख 20 हजार का सवाल पूछे , तो इनके पास उस सवाल का सही जवाब मालूम नहीं था और कोई लाइफ लाइन भी न होने से , उन्होंने गेम को क्विट कर दिया |
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर कई बार आप कुछ ऐसे प्रतिभागी को देखे होंगे , जिनका लक साथ नहीं देता है | जिससे वे या तो गलत जवाब देकर नीचे गिर जाती है या फिर लाइफ लाइन उनका बर्बाद होता चला जाता है , जिससे वे नर्वस होना शुरू हो जाते है |
इनके साथ भी KBC के मंच पर कुछ ऐसा हीं हुआ , जिससे उनका गेम लगातार ख़राब होता चला गया | सवाल का जवाब मालूम होते हुए भी , एक हीं प्रश्न पर इनका तीन लाइफ लाइन बर्बाद चला गया और इसी को लेकर दीप्ती तुपे इस मंच पर काफी ज्यादा अपसेट हो गई |
इस गेम में प्रतिभागी को सुविधा के लिए चार लाइफ लाइन दिया जाता है | जिसका उपयोग इन्होने कुछ इस तरीके से किया -
दीप्ती तुपे अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 20 हजार के सवाल पर कि , जो की "ऑडियंस पोल" था | परन्तु ऑडियंस के जवाब से असंतुष्ट होकर वो अपने दूसरे लाइफ लाइन "फ्लिप द क्वेश्चन" का इस्तेमाल इसी सवाल पर कर लेती है | फ्लिप द क्वेश्चन वाले सवाल का भी उनके पास सही जवाब नहीं मालूम था , जिससे वे अपने तीसरे लाइफ लाइन "फिफ्टी फिफ्टी" का इस्तेमाल कर लेती है और जीत जाती है 20 हजार रुपये |
चौथे लाइफ लाइन - "आस्क द एक्सपर्ट्स" का इस्तेमाल इन्होने 1 लाख 60 हजार के सवाल पर किया | इस एपिसोड में एक्सपर्ट्स के रुप में आमंत्रित हुए थे विकास स्वरुप जी , जिनके माध्यम से ये जीत जाती है 1 लाख 60 हजार |
उसके बाद अमिताभ बच्चन इनसे 3 लाख 20 हजार का सवाल पूछते है , जिसका जवाब इनके पास मालूम नहीं होता है और लाइफ लाइन भी समाप्त हो जाने के कारण ये गेम को क्विट कर देती है | इस तरीके से KBC के मंच से दीप्ती वीरेंदर तुपे 1 लाख 60 हजार जीतकर जाती है | .....( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)