कौन बनेगा करोड़पति में अक्षय ज्योत रतनु ने जीता 6 लाख 40 हजार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 15, 2021
सोनी टीवी से प्रसारित होने वाला क्विज गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति में 14 सितम्बर को फास्टेस्ट फिंगर ट्रिपल टेस्ट जीतने के बाद हॉट सीट पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ अक्षय ज्योत रतनु को , जो की जोधपुर महाराष्ट्र के रहने वाले है | इनके विषय में हम आपको बता दे कि - ये एक स्टूडेंट है , जो सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे है |
KBC के मंच से अक्षय रतनु 6 लाख 40 हजार जीतकर गए | 12 लाख 50 हजार के सवाल पर अपनी आखिरी लाइफ लाइन "फिफ्टी - फिफ्टी" का इस्तेमाल करने के बाद भी ये गेम को वहीं पर क्विट कर देते है | परन्तु अपने अनुसार जो जवाब लॉक करवाते है , वो बिलकुल सही जवाब था | अगर वो इस गेम को खेल जाते , तो 12 लाख 50 हजार जरुर जीतकर जाते |
अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग- "ज्ञानदार , धनदार और शानदार" से गेम को स्टार्ट करते हुए आगे बढ़ाते है और अक्षय रतनु से पहला सवाल 1 हजार का पूछते है , जो धीरे - धीरे आगे की ओर बढ़ता जाता है |
पहली बार KBC के मंच पर संतोष धन पायो - अर्थात कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर ऐसा बहुत कम होता है , जब प्रतिभागी खुद हीं अमिताभ बच्चन से कहते है कि - मैंने 3 लाख 20 हजार जीत गया , जो मेरे लिए बहुत है | परन्तु अक्षय रतनु 3 लाख 20 हजार जीतने के बाद यह कहते है कि - मैंने 3 लाख 20 हजार जीत लिया , जो काफी है | क्यूंकि इससे ज्यादा का उम्मीद हम किये भी नहीं थे | इस जवाब को सुनकर महानायक कहते है कि - अभी तो आपके पास एक लाइफ लाइन बचा हुआ है , हम चाहते है कि आप और ज्यादा धन राशि जीते |
चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल किस प्रश्न पर किया और उस सवाल का कीमत -
अक्षय ज्योत रतनु अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते है 5 हजार के सवाल पर , जो कि ऑडियंस पोल था | इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन C है |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 80 हजार के सवाल पर , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन D |
तीसरे लाइफ लाइन आस्क द एक्सपर्ट्स का इस्तेमाल इन्होने 3 लाख 20 हजार के सवाल पर किया | एक्सपर्ट्स के रूप में आमंत्रित हुई थी ऋचा अनिरुद्ध | इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन B |
चौथे और आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल 12 लाख 50 हजार के सवाल पर , जो की फिफ्टी - फिफ्टी - फिफ्टी था | उसके बाद भी ये सभी ऑप्शन फाइंड नहीं कर पाते है और गेम को वहीं पर क्विट कर देते है | इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन C |
इस तरीके से 14 सितम्बर को KBC के मंच से अक्षय रतनु 6 लाख 40 हजार जीतकर गए है | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)