इंदौर में एक नवविहता ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन का अंत किया , उम्र 23 वर्ष | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 16, 2021
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सॉफ्टवेयर इंजीनियर के आँखों से गुजरी , उस वक्त जब वे काम करके अपने घर लौटे थे |
दरवाजे पर दस्तक दिया , परन्तु किसी ने दरवाजा नहीं खोला | काफी देर इंतज़ार करने के बाद , उन्होंने अपने घर की खिड़की से अन्दर झाँका , तो देखकर उनके होश हीं उड़ गए | उनकी पत्नी स्वयं को फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर लिया था |
इंजीनियर का नाम विजय वर्मा है और ये दोनों इंदौर के गणेश नगर में किराए के मकान में रहते थे | हालाकि विजय वर्मा का पैतृक मकान हौशंगाबाद के पिपरिया गाँव में है | इंदौर में वे जॉब करते है | शादी के बाद इनकी पत्नी नैनसी पिपरिया में हीं रह रही थी | बीते सोमवार को हीं ये दोनों इंदौर आये थे |
विजय वर्मा की शादी को अभी 3 माह हीं हुए है | इनकी पत्नी नैनसी वर्मा की उम्र 23 वर्ष थी | अब नैनसी इस दुनियां में नहीं |
यह घटना मंगलवार की है , जब विजय वर्मा काम पर चले गए थे | उसके बाद पता नहीं नैनसी को क्या सूझी ? की स्वयं को फांसी पर चढ़ा दिया | पति जब दफ्तर से आये , तो अपनी पत्नी को इस स्थिति में देख , पुलिस को इसकी सूचना दी | पुलिस मौके पर पहुंची , जिसके बाद नैनसी को फंदे से उतारा गया | फिलहाल अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चूका है और पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है |
इन दोनों की शादी को तीन माह होने को है | शादी के बाद नैनसी अपने ससुराल में थी | वहां उनकी स्थिति कैसी थी ? इस विषय पर तहकीकात किया जाना है | इंदौर में आये हुए इन्हें 1 दिन हीं हुई थी | एक दिन में आखिरकार ऐसा क्या हो गया ? जिससे नैनसी स्वयं को ख़त्म करने पर मजबूर हो गई | ये बहुत बड़ा सवाल छोड़कर नैनसी ने इस दुनियां को अलविदा कहा है |
पुलिस की तहकीकात के बाद मामला स्पष्ट हो
पायेगा | जिसमे विजय वर्मा के चरित्र की पहचान , इनके परिवार में बहु के
साथ व्यवहार , ये सभी पर गौर करना निहायत जरुरी होगा | इन सभी पर पुलिस
अपनी पैनी दृष्टि डालते हुए , उनके आसपास वाले व समाज से सहयोग लेगी | तभी
पूरी स्थिति सामने आ पायेगी कि - आखिरकार नैनसी किस जुर्म की शिकार हुई |
उसने स्वयं को फंदा लगाया या फिर ...... | ( न्यूज़ :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)