कौन बनेगा करोड़पति में नम्रता साह ने जीता 25 लाख | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 23, 2021
कौन बनेगा करोड़पति में 22 सितम्बर को हॉट सीट पर बैठी थी नम्रता अजय साह , जो की नडियाद गुजरात की रहने वाली है | इनके विषय में हम आपको बता दे कि ये एक डांस टीचर है और इस मंच से 25 लाख रुपया जीतकर गई है |
KBC के इस वीकेंड में प्रत्येक एपिसोड को आशा - अभिलाषा नाम से प्रसारित किया जा रहा है | जिसमे नम्रता साह 21 सितम्बर को फास्टेस्ट फिंगर ट्रिपल टेस्ट जीतने के बाद हॉट सीट पर विराजमान हुई और 3 हजार जीतने के बाद हूटर बज जाने से गेम को वहीं पर स्थगित करना पड़ा था |
22 सितम्बर को महानायक अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग - ज्ञानदार , धनदार और शानदार के साथ इस गेम को आरम्भ करते है और नम्रता साह से पहला सवाल 5 जहर का पूछते है और इसके बाद यह सवाल और जवाब का सफ़र 50 लाख के प्रश्न तक तय होता है |
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जब नम्रता साह 25 लाख जीत जाती है , तब अमिताभ बच्चन उनसे अगला सवाल 50 लाख का पूछते है | उस सवाल का उनके पास सही जवाब मालूम नहीं होता है और लाइफ लाइन भी नहीं होने के कारण वह गेम को वहीं पर क्विट कर देती है और इस तरीके से नम्रता जी इस मंच से 25 लाख लेकर गई हैं |
इस मंच पर प्रतिभागी को सुविधा के लिए चार लाइफ लाइन दिया जाता है | नीचे देखीये इन्होने चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कौन - कौन से सवाल पर की है और उस प्रश्न का कीमत -
नम्रता साह अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 1 लाख 60 हजार के सवाल पर की है , जो की फिफ्टी फिफ्टी था और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन B |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने 6 लाख 40 हजार के सवाल पर किया है , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था | इसका सही जवाब है ऑप्शन B |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल ये 12 लाख 50 हजार पर करती है , जो की ऑडियंस पोल था और सही जवाब है ऑप्शन D |
चौथे और आखिरी लाइफ लाइन - आस्क द एक्सपर्ट्स का इस्तेमाल ये 25 लाख के सवाल पर करती है और जीत जाती है 25 लाख | हम आपको बता दे कि - इस एपिसोड में एक्सपर्ट्स के रूप में आमंत्रित हुई थी चित्रा त्रिपाठी | इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन D |
25
लाख के बाद अगला सवाल 50 लाख का स्क्रीन पर होता है , जिसका सही जवाब उनके
पास मालूम नहीं होता है | इसलिए गेम को वहीं पर क्विट कर देती है | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)