69 हजार का मिनी बैग खरीदकर महिला हुई हैरान | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Oct 12, 2021
ऑनलाइन खरीदारी को क्या कहे ? जहाँ मुस्कान आंसू बने और बिखर जाए सोंच वहीं के वहीं | जब ऑनलाइन खरीदी गई सामान की डिलेवरी लेते वक्त अंजूरी से छलक जाए खुबसूरत सपनों का राज |
फैशन की आँधियों में डूब रहा है दुनियां के हर चौराहे पर ख्वाब , जहाँ घर पर सुनाई देता ऑनलाइन सामान के पहुंचाने की आहट , जो आहत में बदलती हुई दिखाई पड़ रही है | एक तरफ देखा जाए तो हजारों लाखों रुपये के ऐसे कपड़े लोग अपने तन पर पहनते है , जहाँ तन पूरी तरह ढक भी नहीं पाता और लोग इसे हीं फैशन कहते है | दूसरी तरफ ध्यान दिया जाए तो कितने लोगों के पास पर्याप्त धन नहीं , जिसके कारण वे कुछ सौ रुपये के कपड़े भी अपने बदन को ढकने के लिए नहीं ले पाते , यह इनकी मज़बूरी है | खैर .......
अभी हम बात कर रहे है - 69 हजार रुपये के मिनी पर्स का जिसकी तस्वीर आप देख रहे है | यह बैग किस काम का ? जिस बैग में महिलायें कुछ जरुरी सामान भी नहीं रख सकती | मगर यह अजूबा है , क्यूंकि फैशन में शामिल है | यह ट्रेंडी डिज़ाइनर "मिनी बैग" मंगवाया है एक महिला ने , जिनका नाम Khloe Kalvina | इन्होने ऑनलाइन खरीदारी किया था , जब इस बैग की डिलेवरी हुई तो , इस बैग को पाकर ख्लोए कल्विना हैरान रह गई | इन्होने "टिक टॉक" पर इस बैग को शेयर कर दिया और इसकी सारी जानकारी लोगों को दी | लोग भी इस बैग को देखकर और इसकी कीमत को जानकार हैरान रह गए |
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा - मुझे पता नहीं था कि यह बैग केवल मेरी आईडी में फिट बैठता है और यह मेरे फोन से भी छोटा है | महिला ने बताया कि - उन्होंने यह मिनी बैग स्पेनिस डिज़ाइनर Balenciaga से ख़रीदा है | महिला ने इसे इसलिए ख़रीदा ताकि वे इस बैग में रुपये और मोबाइल रख सके | परन्तु बैग का आकर देखकर वे निराश हो गई | इस महिला ने बैग को ऑनलाइन देखकर ख़रीदा और उन्हें इस बैग की कीमत देनी पड़ी थी 675 पाउंड , जिसे भारतीय मुद्रा में आंकड़ा लगाया जाए तो वे 68 हजार 681 रुपये होंगे |
इन्होने डिलेवरी के बाद बैग हाथ में लेकर देखा , तो आवाक रह गई और लिखा - "तो जब वे मिनी कहते है तो उसका वास्तव में मतलब मिनी हीं होता है" |
कुछ लोगों ने महिला के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की , जिसमे एक यूजर ने लिखा - "नहीं , मिनी बैग ऑनलाइन इतनी बड़ी दिखती है" जिसपर महिला ने सहमति व्यक्त की और कहा कि - बैग देखकर उनका दिल टूट गया |
हम आपको एक और सच्ची घटना से परिचित करा दे - हमारे परिचित ने ऑनलाइन मोबाइल का एक कवर मंगवाया था , जिसकी कीमत 2200 रुपये थी | हम भारत की बात कर रहे है , इक्तफाक उस कवर का दाम हमने उनसे पूछ लिया | क्यूंकि वैसा हीं कवर हमने भी मार्किट से ख़रीदा था , जिसकी कीमत लगभग 150 रुपये थी | जब उन्होंने 2200 रुपये कवर का दाम बताया , तो हम सुनकर आचम्भित हुए ! परन्तु हमें मानना पड़ा जब हमने अपनी डिवाइस में उसकी कीमत वाकई 2200 रुपये देखी |
हमारी आँखों से बहुत सारी घटनाये सामने से गुजरी है , जिन्हें ऑनलाइन खरीदारी करके बाद में पश्चताना पड़ा | हम ये नहीं कह कहते कि ऑनलाइन धोखाधड़ी का प्लेटफ़ॉर्म है | हमारे कहने का मतलब ये है कि - मार्केट में जिस चीज को हम हाथों से लेकर संतुष्ट होकर खरीदते है , ऑनलाइन में वो बाते नहीं हो पाती | क्यूंकि यहाँ देखने में सभी कुछ बढ़िया लगता है | ठीक वैसे , जैसे किसी लड़की व लड़के को ब्यूटी पार्लर से सजाकर तस्वीर खींच लिया जाए और चेहरे की सच्चाई कुछ और हीं रंगत बयाँ करती है | ऑनलाइन खरीदारी भी ठीक इसी पार्लर की तरह है , जो देखने में तो लुभावना लगता है , परन्तु हाथ में आने के बाद पैसे तो बर्बाद होते हीं है , साथ में संतोषजनक सामान भी नहीं मिल पाता , जिसके बाद इंसान दुखी हो जाता है |
भागमभाग के इस दौर में इंसान के पास पर्याप्त समय नहीं , उनकी मज़बूरी होती है ऑनलाइन सामान खरीदना , जिसपर ध्यान देना जरुरी है | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)