Shrot Bajaj in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में नागपुर के श्रोत बजाज ने जीता 3 लाख 20 हजार |
- by Admin (News)
- Nov 25, 2021
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अभी जूनियर KBC प्रसारित हो रहा है , जो अभी दो सप्ताह तक चलने वाला है | इस एपिसोड में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हॉट सीट पर विराजमान होते है और इस क्विज गेम शो को खेलते है |
23 नवम्वर को हॉट सीट पर विराजमान हुए थे श्रोत बजाज , जो नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले है | इनकी उम्र 9 साल है और ये पांचवीं क्लास में पढ़ाई कर रहे है |
महानयक अमिताभ बच्चन अपने रोजाना के डायलॉग धनदार ज्ञानदार और शानदार के साथ इस शो को आरम्भ करते है और श्रोत बजाज से पहला सवाल 1 हजार पॉइंट का पूछते है , जो धीरे - धीरे आगे की ओर बढ़ते हुए 6 लाख 40 हजार पॉइंट के सवाल तक अपना सफ़र तय करते है |
6 लाख 40 हजार पॉइंट के सवाल पर गलत जवाब देने के कारण श्रोत बजाज को इस मंच से 3 लाख 20 हजार पॉइंट हीं जीतकर जाना पड़ता है |
नोट :- कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर राशि और पॉइंट्स में फर्क आपको बता दे कि - जब KBC के मंच पर सीनियर प्रतिभागी का एपिसोड प्रसारित होता है जिसमे 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के उम्मीदवार होते है , तो वे जितना भी राशि इस मंच से जीतते है , उस राशि को डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है , जिसका इस्तेमाल प्रतिभागी का कभी भी कर सकते है | परन्तु जूनियर KBC में ऐसा नहीं होता - इस एपिसोड में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे होते है और वो जो भी राशि इस मंच से जीतते है , उस राशि को उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया तो जाता है , परन्तु FD यानि फिक्स डिपोजिट के रूप में जिसका इस्तेमाल वे 18 वर्ष के होने के बाद हीं कर सकते है | इसलिए जूनियर एपिसोड में जीती गई रकम को राशि का नाम न देकर पॉइंट्स का नाम दिया जाता है |
इस मंच पर प्रतिभागी को सुविधा के लिए चार लाइफ लाइन दिया जाता है -
1 .... ऑडियंस पोल
2 .... फ्लिप द क्वेश्चन
3 .... फिफ्टी - फिफ्टी
4 .... आस्क द एक्सपर्ट्स
श्रोत बजाज अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 5 हजार के पॉइंट्स पर करते है , जों कि ऑडियंस पोल था |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 80 हजार पॉइंट्स के सवाल पर करते है , जो कि फ्लिप द क्वेश्चन था |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 3 लाख 20 हजार पॉइंट्स के सवाल पर करते है , जो कि फिफ्टी फिफ्टी था |
फिफ्ट फिफ्टी इस्तेमाल करने के बाद भी वो सही ऑप्शन को सलेक्ट नहीं कर पाते है जिसको लेकर इसी सवाल पर आस्क द एक्सपर्ट्स का इस्तेमाल करते है और जीत जाते है 3 लाख 20 हजार पॉइंट्स |आस्क द एक्सपर्ट्स के रूप में विकास स्वरुप नजर आये थे |
इसके बाद अमिताभ बच्चन 6 लाख 40 हजार पॉइंट्स का सवाल पूछते है , जिसपर गलत जवाब देकर 3 लाख 20 हजार पॉइंट्स जीतकर जाते | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)