चलती ट्रेन के आगे सनकी व्यक्ति ने महिला को धक्का मारा | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 18, 2022
एक सुखद घटना से हम आपको वाकिफ कर दे - प्लेटफॉर्म पर चलती मेट्रो ट्रेन के एक ड्राईवर ने ऐन मौके पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एक महिला की जान बचा ली और इंसानियत ने इन्हें रियल हीरो बना दिया |
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में दिल दहला देने वाली यह घटना नजर के सामने घटी , जहाँ मेट्रो स्टेशन पर एक सनकी / मनचले व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया | वो बदमिजाज व्यक्ति जानबूझकर पटरी पर आती हुई गाड़ी देखने के बाद महिला को धक्का देकर पटरी पर गिरा दिया | गौर करने की बात है - महिला पर ट्रेन चल परती तो ट्रेन के ड्राईवर भी कभी चैन की नींद सो नहीं पाते | ड्राईवर ने एक रियल हीरो होने का सिर्फ सबूत ही पेश नहीं किया बल्कि इंसानियत को जख्मी होने से भी बचा लिया |
वह मनचला युवक वहां से भागने में सफल हुआ , परन्तु दूसरे स्टेशन पर पहुंचते हीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया | क्यूंकि उसने एक महिला की हत्या करने का प्रयास किया था , जो जघन्य अपराध है | बचकर कहाँ जायेंगे ऐसे मनचले ? CCTV फूटेज में सभी कुछ कैद हो गया साक्ष्य और सबूत |
इस घटना के बाद महिला और मेट्रो ड्राईवर दोनों सदमे में पहुंचे | दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहाँ उनका उपचार चल रहा है |
फिलहाल उस सनकी व्यक्ति के लिए मनोचिकित्सक को नियुक्त किया गया है | यह जानने के लिए कि आखिरकार उसकी मंशा क्या थी ? कहीं ऐसा तो नहीं कि - इस घटना को व्यक्ति ने किसी बदले की भावना से जन्म दिया या फिर कुछ और ..... ! लेकिन मनोचिकित्सक तो मन की बात भांप ही लेते है | अगर जरुरत पड़ी तो ऐसे व्यक्ति के लिए बहुत सी पद्धति आज मौजूद है जिसके उपचार से उसकी मंशा को देश और दुनियां के सामने लाया जा सकता है ...खैर |
एक
बार फिर उस ड्राईवर को तहे दिल से शुक्रिया , जिन्होंने अपनी सूझबूझ से एक
जिंदगी को अकाल मृत्यु की चपेट में आने से बचा लिया | यह सत्य है - "जाको
राखे साइयां मार सके न कोय" |जब ऊपर वाले मेहरबान हो तो कोई भी व्यक्ति
किसी के साथ गलत करने में सफलता कैसे पा सकता है ! गलत करने वाले आज पुलिस
के गिरफ्त में है | तनिक सोंचा होता कि - गलत करने का नतीजा सदैव बुरा हीं
होता है तो आज वे गिरफ्तार नहीं हुए होते | कहा गया है - कर भला तो हो भला ,
कर बुरा तो हो बुरा | वैसे भी जिंदगी के हर सांसो पर सिर्फ ऊपर वाले का
हीं अधिकार है , इसे मान लीजिये | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्य ,
एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)