मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालय में एक तरफ नमाज और दूसरी तरफ हनुमान चालीसा का पाठ गूंज उठा | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 27, 2022
शनिवार को विश्वहिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता ने मध्यप्रदेश के डॉक्टर हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय सागर के प्रांगन में मौजूद शिव मंदिर के पास हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखाई पड़े |
विश्वहिंदू परिषद् के नगर अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि - विश्वविद्यालय में जानबूझकर नमाज पढ़ी गई है और अगर ऐसा होता रहा तो यहाँ क्लास से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा | सागर विश्वविद्यालय को JNU बनाने का षड़यंत्र चल रहा है जो ठीक नहीं | जानकारी मिली है कि - कई प्रोफ़ेसर भी इसमे शामिल है |
यह विवाद उठने का कारण -
शुक्रवार दोपहर अपने क्लास रूम में एक मुस्लिम छात्रा हिजाब पहनकर नवाज पढ़ रही थी | किसी ने उसे नमाज पढ़ते हुए देख विडियो शूट कर लिया | नामज पढ़ने वाली Bsc फाइनल इयर की छात्रा है जो हिजाब पहनकर हीं कॉलेज जाती है |
छात्रा का कॉलेज में नामाज पढ़ते हुए विडियो वायरल हो गया | उसके बाद विश्वहिंदू परिषद् की नजर पड़ी तो शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ आरम्भ हुआ |
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर नीलिमा गुप्ता ने कहा है कि - यह मामला संज्ञान में आया है और हम इसकी जांच करवा रहे हैं | कुलपति महोदया ने स्पष्ट कहा है कि - यहाँ पठन - पाठन का माहौल है , इसलिए कोई भी / किसी भी तरह की विवादित स्थित उत्पन्न न करते हुए अपने घर , सार्वजनिक स्थान या धर्मस्थल पर हम सभी पूजा पाठ , ध्यान व नमाज पढेंगे |
3 दिन में जांच की रिपोर्ट आ जाएगी और उस आधार पर आगे की करवाई की जायेगी |
हिजाब विवाद पर गहराता आन्दोलन आने वाले भविष्य के लिए ठीक नहीं | क्यूंकि इस विवाद में गलत राजनीति करने वाले का फायदा है न की छात्र छात्राओं का | पढ़े - लिखे बच्चो को इतनी समझ होनी चाहिए कि - पूजा / पाठ या नमाज के लिए घर या फिर धर्मस्थल होता है , न की स्कूल / कॉलेज | ऐसे में स्कूल को हीं धर्मस्थल बना लिया जाए और स्वयं को योगी या महाभाक्त करार देने के लिए छात्राएं आमादा हो जाए तो ऐसे छात्राओं को घर पर पूरा ध्यान से किसी भी पॉवर की आराधना में लीन होनी चाहिए , न की कॉलेज में आकर विवाद उत्पन्न करना |
मुठ्ठीभर
छात्राओं की ऐसी हड़कत के कारण अन्य छात्र - छात्राओं के भविष्य पर गहरा
प्रभाव पड़ सकता है जो उचित नहीं | ........( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री
डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)