जमानत से एक दिन पूर्व सिवान में कैदी की मौत , परिजन ने प्रशासन पर लगाया आरोप | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 19, 2022
कैदी की जमानत से 1 दिन पूर्व ही उसकी मौत हो गई | कल जेल से उसे जमानत मिलने वाला था , तभी एक दिन पूर्व प्रशासन की तरफ से परिजन को फोन किया जाता है कि - उसका तबियत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है |
दरअसल यह मामला बिहार के सिवान जिले का है जहाँ मंडलकार में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गई | परिजनों का यह कहना है कि - प्रशासन की पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है और उसके शरीर पर चोट के काले - काले निशान भी थे |
जबकि प्रशासन की तरफ से परिजन द्वारा लागाये गए सभी आरोप को निराधार बताया गया है |
जानकारी के आधार पर हम आपको बता दे कि - 40 वर्षीय वाल्मीकि को पुलिस ने 13 जुलाई को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था और 14 जुलाई को उसे जेल भेज दिया |
गिरफ़्तारी के बाद परिजन जब उनसे जेल में मिलने गए तो प्रशासन ने उसे मिलने नहीं दिया और यह कहते हुए टाल दिया कि - वह किसी से मिलना नहीं चाहता |
19 जुलाई को उसे जमानत मिलने वाली थी , तभी 17 जुलाई को परिजन के पास फ़ोन आता है कि वाल्मीकि की तबियत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहाँ उपचार के दौरान 40 वर्षीय वाल्मीकि की मौत हो चूकी थी |
मृतक कैदी के शरीर पर काले रंग के चोट के निशान थे जिससे परिजन को यह साफ़ - साफ़ लग रहा था कि प्रशासन की पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है |
इस घटना पर सिवान के जेल अधीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि - मृतक के परिवार वाले की तरफ से प्रशासन पर लगाया गया आरोप बिल्कुल निराधार है | दरअसल वाल्मीकि शराब पिता था जिसकी वजह से उसकी तबियत खराब हुई और उपचार के क्रम में मौत हो गई | अब यह तो सारा खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि - आखिरकार मृतक वाल्मीकि की मौत कैसे हुई ? ........... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)