आमिर खान का कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव आने से कियारा अडवाणी हुई परेशान
- by Admin (News)
- Mar 24, 2021
आमिर खान का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पोजेटिव आने से कियारा आडवाणी घबरा गई और उन्होंने फिर से Covid टेस्ट कराया |
आपको बता दे कि कियारा आडवाणी आमिर खान के साथ एक एड की शूटिंग कर रही थी जिसके डायरेक्टर नितेश तिवारी है | वैसे कियारा ने नितेश तिवारी के साथ इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी और उन्हें राष्ट्रिय पुरस्कार के लिए बधाई दी | इससे साफ़ जाहिर होता है कि वे अपने फैंस को ईशारा कर रही है कि वे नितेश तिवारी के संग किसी प्रोजेक्ट को लेकर कदम बढ़ा रही है |
आमिर खान का रिपोर्ट पोजेटिव आने पर , साथ में शूटिंग करने की बात याद कर कियारा ने भी अपना टेस्ट कराया | शुक्र है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव निकली और वह सुरक्षित है | लेकिन ! आमिर को अभी एतिहात बरतने की जरुरत है | इससे पूर्व कुछ हीं दिन पहले कार्तिक आर्यन को कोरोना टेस्ट पोजेटिव पाई गई थी और उन्होंने अपने फैंस से दुआ करने की बात कही थी |
एतिहात बरतना निहायत जरुरी है , नहीं तो भारत के लिए या बॉलीवुड के लिए यह अच्छा सन्देश नहीं है | बहुत सारे बॉलीवुड परिवार इस संक्रमण से ग्रसित हुए थे जिसमे अभिनेता किरण कुमार , अर्जुन कपूर , कृति सेनन , संजय लीला भंसाली , अभिषेक बच्चन , ऐश्वर्या राय बच्चन , अराध्या , मलाइका अडोड़ा , रणवीर कपूर , हर्षवर्धन राणे आदि भी इसके चपेट में आ चुके है और सभी के सभी स्वस्थ होकर कोरोना पर जीत हासिल किया
बॉलीवुड तब पूरी तरह हिल गयी और भारत वर्ष के लोगों के पैरो तले धरती फिसल गई थी | यह जानकर कि महानायक अमिताभ बच्चन भी कोरोना से ग्रसित हो गए और लोगों ने उनके लिए दुआ मांगी और दुआ रंग लायी | इसलिए कि अमिताभ को उनके फैंस की दुआ बहुत जल्द सूट करती है और उनकी दुआ ईश्वर के पास अपने एक्टर को जल्द स्वस्थ हो जाने के दस्तक देती है |
अमिताभ बच्चन ने सबकुछ भरपूर कमाया है और आज भी फैंस उन्हें अपने करीब देखने की ललक रखते है , तो वे आज भी करोड़ो करोड़ कमा रहे है
जिसके लिए दुआ मांग रहा है देश वैसे बहुत सारे बॉलीवुड में है सेलिब्रेटी | खैर बचाव बहुत जरुरी है ! अभी होली का पावन पर्व दस्तक दे रहा है स्वयं को सुरक्षित रखने की तैयारी में अभी से लग जाइए | तभी बरसेगा आपके जीवन में इन्द्रधनुषी रंग | ......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)