जहानाबाद: खाना परोसने के विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Aug 01, 2026
चाय की चुस्की, खाने की थाली, सब यहीं रह जाती है,जब अपनों की ही सनक, हँसते घर को श्मशान बनाती है।चंद लम्हों का गुस्सा, उम्र भर का रोना दे जाता है,रिश्तों का कत्ल करके, इंसान खुद हैवान बन जाता है।
बिहार के जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र (चैनपुरा इमादपुर गांव) से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। यहाँ महज़ खाना परोसने में हुई थोड़ी सी देरी के कारण, एक देवर (कुणाल कुमार) ने अपनी ही सगी भाभी (अंशु देवी) की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद कटे हुए सर को पेड़ में टांग दिया |
इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।
यह घटना 29 जुलाई की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय अंशु देवी के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवर कुणाल कुमार ने अपनी भाभी से खाना मांगा था। काम में व्यस्तता के कारण खाना मिलने में हुई देरी से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे अंशु देवी की मृत्यु हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। इस घटना ने पारिवारिक विवादों में बढ़ते आक्रोश और इसके गंभीर परिणामों पर चिंता बढ़ा दी है।

रिपोर्टर
Admin (News)