मध्यप्रदेश में फिर से लॉकडाउन जारी साथ हीं केंद्र की सलाह
- by Admin (News)
- Mar 25, 2021
मध्यप्रदेश की सरकार ने गाइडलाइन जारी किया है कि कोरोना के बढ़ते हुए लक्षण पर शीघ्र रोक लगाई जाये | भोपाल व इंदौर में आज से सिनेमाघर , रेस्तरां व स्विमिंग पुल फिर से बंद का निर्देश जारी किया गया है | यह निर्देश बीते बुधवार को राज्यसरकार की तरफ से जनहित में जारी किया गया है
मालूम हो की हर रविवार भोपाल , इंदौर व जबलपुर में पहले से हीं लॉकडाउन था , अब बैतूल , खरगोन , रतलाम और चिंदवाड़ा में भी हर रविवार को लॉकडाउन लगाये जाने का निर्देश दिया गया है | यह अंकुश हर रविवार 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा वहीं भोपाल व इंदौर में सिनेमाघर , रेस्तरां व क्लब बंद हो जायेंगे | राज्य के उपरोक्त जगहों पर सरकार ने स्कूल , कॉलेज पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है | जिला क्राइसिस मनेजमेंट कमिटी ने कहा है की वे चाहे तो शनिवार रात्रि 8 बजे से लॉकडाउन लगा सकती है | मध्यप्रदेश की राजधानी में कोरोना मरीज की संख्या बढ़ती हीं जा रही है , लगभग तीन माह का आंकड़ा लिया जाये तो 10 हजार व्यक्तियों में यह लक्षण पोजेटिव पाये गए है जो भयानक स्थिति उत्पन्न कर रही है |
अगर पिछले वर्ष के आकंडे पर गौर किया जाये तो 10 हजार मरीज की संख्या बनने में लगभग 5 माह लगे थे | इस भयावह स्थिति को देखते हुए स्वास्थ मंत्रालय ने 10 नेशनल लैब की एक टीम बनाई है जो वायरस फ़ैलने पर विश्लेषन करने के लिए अग्रसर है | अंतरराष्ट्रीय यात्रा व नए वैरीएट वाले संक्रमित के सम्पर्क में आये थे उनके सैंपल की "जीनोम सिक्वेंसिंग" कर रहा है |
केंद्र के सलाह पर ध्यान देने की बात है कि त्यौहार आने वाले है , राज्य प्रतिबन्ध लगायें |
केंद्र ने यह सलाह बुधवार को राज्यसरकार को दी है कि त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाने और प्रतिबन्ध पर विचार करें | होली , बिहू , ईस्टर , ईद-उल-फितर व शब -ए -बरात अभी आगमन पर है तो ऐसे में भीड़ न लगाईं जाये | कोरोना को रोकने में यह रोक रामबाण सिद्ध हो सकता है |
लेकिन ! उपरोक्त सभी बातों पर ध्यान देते हुए यह कहना शायद अतिश्योक्ति नहीं होगा की फिर भी रैलियां कम नहीं हो रही , हालात पश्चिम बंगाल में देखा जा सकता है |जनता को कदम बढ़ाना होगा , कोरोना को मिटाना होगा | नई पहल एक नई सुबह के लिए | ..... न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क

रिपोर्टर
Admin (News)