सरकार से नाराज किसानों ने भाजपा विधायक को निर्वस्त्र कर हमला बोला
- by Admin (News)
- Mar 28, 2021
तीनों कृषि कानून के खिलाफ शनिवार 27 मार्च को पंजाब के अबोदर में किसानों ने अपना गुस्सा भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरुण नारंग पर निकाल दिया | केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कानूनों से नाराज किसान एवं लोगों ने मलोट इलाके में अरुण नारंग पर हमला बोल दिया जिससे उनके कपड़े बुरी तरह फट गये और वे निर्वस्त्र हो गए , मौके पर पुलिस जन साथ में थी ऐसे में नारंग हिंसक भीड़ से बच गये |
पंजाब के मलौट इलाके में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पुरे होने पर भाजपा ने उनके खिलाफ एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी | अबोहर विद्यालय अरुण नारंग सहित कई भाजपा विधायक मलौट कार्यालय की तरफ जा रहे थे जहाँ प्रेस कांफ्रेंस होना था | नारंग जैसे हीं गाड़ी से निकले बाट जोहती किसान समूह उन्हें घेरते हुए उनपर स्याही डाल दी , पास खड़े पुलिसकर्मी व दल सहयोगी उन्हें पास की दूकान में ले गए लेकिन वे जैसे हीं दुकान से बाहर निकले पुनः किसानों ने उनपर हमला बोल दिया और वे स्वयं को चाहकर भी नहीं बचा पायें और इसी क्रम में उनका कपड़ा फट गया | पुलिस के बचाव क्रम के बावजूद नारंग पर उग्र भीड़ हमला बोलता रहा |
सूचना के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भी किसानों ने अपना आक्रोश दिखाया व हमला बोला | किसान आक्रोश के आगे बीजेपी को अपना प्रेस कांफ्रेंस रद्द करना पड़ा | इससे पूर्व में भी हरियाणा और करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर को भी अपनी सभा रद्द करनी पड़ी थी क्यूंकि वहां की जनता उनका हेलिकॉप्टर हीं कार्यक्रम स्थल पर उतरने नहीं दिया जिससे उन्हें वापस जाना पड़ा |
मालूम हो की "करनाल" मनोहर खट्टर का गृह जिला है ऐसे में किसानों का कहना है कि - अन्नदाता धरने पर और मोदी सरकार गहरी नींद में |बीते 26 मार्च को किसानों ने सरकार से नाराजगी जताने व अपनी मांग को पूरी करने हेतु विरोध में भारत बंद रखा था और 28 मार्च को होलिका दहन के दिन सरकार द्वारा पारित कृषि कानून बिल का विरोध करते हुए उसे जला देने का निर्णय लिया है | ......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)