नाबालिक दो बेटी होटल के कमरें से बरामद , विदेश जाने की थी तैयारी
- by Admin (News)
- Apr 03, 2021
नवाबों का शहर लखनऊ जो उत्तरप्रदेश की राजधानी है , में गुरुवार को स्थानीय नाका मंगलम होटल को पुलिस ने सील कर दिया है | कारण की वहां से दो नाबालिक बच्ची को पुलिस दल ने बरामद किया है और मंगलम होटल को तत्काल सील कर पुलिस छानबीन कर रही है साथ हीं होटल के मैनेजर व अन्य के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है |
विस्तार से आपको बता दे की गुरुवार को दो बच्चियां घर से गायब हो गई तो घर वाले ने थाने में इसकी सूचना दीऔर गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखाया | उसके बाद पुलिस दल बच्ची के छानबीन में लग गई | सूचना के आधार पर SP कृष्णा नगर स्वतंत्र कुमार सिंह के कथनानुसार :- दोनों बच्ची मंगलम होटल के एक हीं कमरे में मिली , दोनों वहीं ठहरी थी | अपना आधार कार्ड जमाकर दोनों ने कमरा बुक किया था और विदेश जाने की तैयारी में थी |
चूकि बच्चियों के लापता होने के जानकारी परिवार वालो ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दी थी इसलिए DCP मध्य सोमेन वर्मा के निर्देश पर पुलिस दल गठित कर दोनों की तलाश जारी की गई | दोनों का ट्रेस पुलिस को उनके मोबाइल फोन की सहायता से उपलब्ध हो गया क्यूंकि दोनों के मोबाइल को सर्विलांस के जरिये पुलिस दल मंगलम होटल पहुंची जहाँ बच्ची सुरक्षित थी |
दोनों बिना बताये घर से भाग गई और विदेश जाने की तैयारी में उत्सुक थी | खैर ! बच्चियों को सुरक्षित उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है और होटल को इसलिए सील किया गया की वगैर तहकीकात के उन्हें कमरा क्यूँ दिया गया , छानबीन क्यूँ नहीं की गई | परिवार वालों ने पुलिस का आभार व्यक्ति किया है |
अब ! छानबीन के बाद पुलिस इसके तह तक अवश्य पहुँच पायेगी की बच्चियां आखिर किसके साथ विदेश भाग रही थी | फिलहाल बच्ची का नाम पता मौन रखा गया है और दोनों के बीच क्या संबंध हैं अभी कुछ कहा नहीं जा सकता |
शुक्र है दोनों बच्ची मिल गई अगर विदेश पहुँच जाती तो उन्हें ढूंडना बहुत मुश्किल हो जाता | लेकिन ! सवाल है कि दोनों बच्ची घर से भागी क्यूँ ? इन दिनों देश - विदेश की सैर और सोशल मीडिया के आँगन में स्वतंत्र होकर बच्चे मोबाइल लेकर बिचर रहे हैं | उम्र से ज्यादा अनुभव का होना , यह सभी मोबाइल का देन है |
आने वाले कल में तो यह उद्योग और भी ज्यादा पनपेगा ,ऑनलाइन पढाई जो आरंभ कर दिया गया है | छोटे छोटे बच्चे अपनी नन्हीं उँगलियों में पेन्सिल व कलम की जगह बड़ी स्क्रीन टच मोबाइल पकड़कर पढाई कर रहे और कमाई भी कर रहें हैं , ये सभी छोटी बातें नहीं है | सोंचा जाये तो हमारे नन्हें - मुन्हें किस ओर भटक रहे हैं गौर करने की बात है |
अब ! कलयुग अपनी समाप्ति पर करवट बदल रहा है वहीं दस्तक दे रहा है अपने आगमन के लिए भ्रष्टयुग , तो ! संभल जाएँ संभलने वाले , यह दस्तक सुखद नहीं , पीड़ादायक होगा |
स्वयं को संभाले और अपने बच्चे के लिए थोड़ा सा समय निकाल कर घर से भागने के बाद के अंजाम से उन्हें परिचित करवायें , यह कहना शायद ! अतिश्योक्ति न होगा की इसके जिम्मेदार बच्चे के परिवार वाले हीं है | बच्चें देश के भविष्य है , अपने भविष्य को सुरक्षित रखें | यहीं हर जीवन के सफलता की निशानी है | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)