Actress Shashikala Dead . बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का निधन हो गया
- by Admin (News)
- Apr 05, 2021
काफी दुःख के साथ आपको बता दे कि 70 के दसक की बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला की 4 अप्रैल 2021 की दोपहर 12 बजे निधन हो गया है , वे 88 वर्ष की थी |
2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्द्मश्री पुरस्कार से नवाजा था | उन्होंने लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी अलग अलग अदायगी दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया | फिलहाल वे काफी समय से बॉलीवुड से दूर थी |
इनका जन्म 4 अगस्त 1932 में सोलापुर के एक मराठी परिवार में हुआ था | उनका पूरा नाम शशिकला जावलकर है | इनकी पहली फिल्म "जीनत" जिसमें अभिनय के लिए उन्हें 25 रुपये मिले थे | उन्हें एक्टिंग व नाचने - गाने का बड़ा शौक था | उनका विवाह ओम प्रकाश सहगल से हुआ था और उन्होंने दो प्यारी बेटी को जन्म दिया |
फिल्म हमजोली , सरगम , नीलकमल , तीन बत्ती चार रास्ता , अनुपमा , सुजाता , पत्थर और फूल , आई मिलन की बेला , वक़्त , छोटे सरकार आदि सौ से ज्यादा फिल्म के साथ साथ उन्होंने टीवी की मशहूर सीरियल "सोन परी" में फ्रूटी की दादी का रोल अदा की थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया | शशिकला की नखरें कमाल की थी | इधर अभिनेत्री रेखा के नखरे जिस तरह आज भी सर चढ़कर बोलता है और लोग उनके दिवाने हो जाते हैं उसी तरह शशिकला की नखरे भी 70 के दसक में कम नहीं थे | उन्होंने अभिनेत्री व विलेन दोनों का किरदार निभाया |
उनकी अभिनय की अदायगी सदैव हकीकत के करीब था | उन्होंने करण जोहर की फिल्म "कभी ख़ुशी कभी गम" में भी अपना खास रोल अदा किया , वैसे ही बादशाह , चोरी चोरी , परदेश में काम किया | फिल्म खुबसूरत में उन्होंने कमाल का अभिनय किया और तालियाँ बजवा दी , एक बहू की शालीनता व समझदारी भरा दर्शन देकर | इस फिल्म में रेखा व राकेश रौशन की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद की थी | एक भाभी का रोल निभाकर शशिकला ने उस दसक में कितनों को भाभी का दर्शन दिखला दिया |
सूचना के आधार पर प्रेम चोपड़ा ने कहा कि :- शशिकला अभिनेत्री के तौर पर संजीदा किश्म के रोल किये | उन्होंने कॉमेडी भी की , सभी तरह के रोल निभा लेती थी | वे हर फन मौला किस्म की अदाकारा थी | मै उन्हें इसी रूप में याद करना चाहूँगा |
शशिकला ने दर्शकों को अपनी अदायगी से कभी हंसाया तो कभी रुलाया भी है , जब जब उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई | लेकिन ! लोग वे सब भूल गए , याद है तो सिर्फ उनकी अच्छाई भरा अभिनय |
आज वे हमारे बीच नहीं परन्तु उन्हें सदैव याद रखा जायेगा | आने वाले कल में , हर पल में खुशबू की तरह / इन्द्रधनुषी रंगों में झूमती चांदनी की तरह | यह एक इक्तफाक है कि उनकी जन्म तारीख 4 है और मृत्यु भी 4 को |
हम भव्याश्री परिवार की तरफ उन्हें भाववीनी श्रधांजलि अर्पित करते हैं | ईश्वर उन्हें फिर से इस धरती पर आने का मौका दें | .... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)