महाराष्ट्र में धारा 144 लागू रहेगी , मुख्यमंत्री ने कोरोना नियंत्रण हेतु नई पाबंदियों की घोषणा जारी की
- by Admin (News)
- Apr 05, 2021
महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है | कोरोना का बढ़ता असर देखते हुए लोगो की सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्थिति पर पैनी दृष्टि डालते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे ने बीते रविवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम् फैसले लिए और नई पाबंदियां लगाने की घोषणा जारी की |
राज्य में धारा 144 लागू रहेगी | इस धारा के तहत चार से ज्यादा व्यक्ति एक साथ नहीं जा सकते , वहीँ रात्रि 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा | बिना कारण सड़कों पर घूमने वालों पर करवाई की जायेगी |
अब ! ऑटो में दो लोग , टैक्सी में चार व्यक्ति की जगह दो लोग हीं यानि 50 फीसदी बदलाव सुरक्षा के मध्य नजर देखते हुए किया गया है | वहीं लोकल ट्रेन में कोई संशोधन नहीं किया गया है मतलब जैसी सेवायें मिल रही थी मिलती रहेगी , लेकिन ! सभी लोग अपनी सुरक्षा और राज्य में बढ़ता कोरोना संक्रमण पर ध्यान देते हुए सुरक्षित रह कर सफ़र करें | स्वयं भी मास्क लगाये और अपने पास बैठे यात्रियों को भी जिनके चहरे पर मास्क नहीं है तो ! उन्हें भी मीठे शब्दों से स्वयं की , परिवार - समाज की , राज्य व देश के विषय में अपनी सुरक्षा वार्तालाप जारी रखें |
कभी कभी लोगों के द्वारा सुरक्षित रहने की बातें सामने वाले को अच्छी लगती है और वे अनुकरण भी करते हैं | सूचना के आधार पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा था कि :- लोकल ट्रेन को एक बार फिर सिर्फ जरुरी सेवा में लगे लोगों तक हीं सीमित रखा जा सकता है | मालूम हो कि कोरोना के मामले में विशेषज्ञों ने सभी लोगो के लिए लोकल सेवाओं को शुरू करने को हीं जिम्मेदार ठहराया है वहीँ BMC कमिश्नर इक़बाल सिंह चहल के हवाले से बताया गया है कि मुंबई लोकल को रोकने का अभी आदेश जारी नहीं किया गया है | सरकार दो हफ़्तों में परिस्थिति देखते हुए इसपर विचार करेगी | फिर घोषणा जारी किया जायेगा |
फिलहाल हम आपको फिर से बता दे कि लोकल ट्रेन सेवा में आम लोग आरम्भिक समय से सुबह 7 बजे तक सफ़र कर सकेंगे , दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक और पुनः रात्रि 9 बजे से तबतक जबतक लोकल ट्रेन पटरी पर दौड़ती रहेगी ,आप सफ़र कर सकते हैं | बाकी समय खास लोगों के लिए है जिनके पास कार्ड व अधिकार पत्र है | अगर ! खास जनों की सेवा के वक्त आम लोग सफ़र करते हैं तो पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भरना होगा एवं आपकी स्थिति क्या होगी आप समझ सकते हैं |
फिलहाल सब ऊपर वाले के हाथ में हैं फिर भी ! आप अपनी रक्षा पर स्वयं भी ध्यान दीजिये , मास्क लगाकर सफ़र कीजिये | सरकार द्वारा जारी घोषणा पर अमल करना जनता की जिम्मेदारी है और समझदारी भी | अपने राज्य व देश को कोरोना से मुक्त करें जीवन में खुशियों का रंग तभी भरेगा जब हम सब मुस्कुरायेंगे |
और ! हमारी मुस्कुराहट अभी मास्क में छुपी हुई है , मुस्कुराहट दिखानी है तो मास्क हटाना होगा और मास्क हटाने के लिए जिम्मेदारी उठानी होगी , तभी सफ़र सुरक्षित रह पायेगा और हम कह उठेंगे हरियाली व स्वच्छता से भरपूर हमारा भारत महान | ......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)