22 वर्षीय ड्रग्स क्वीन बनी इकरा कुरैशी को NCB ने गिरफ्तार किया
- by Admin (News)
- Apr 09, 2021
सपनों की नगरी मुंबई के डिस्कोथेक ( नाईट क्लब :- मनोरंजन का वह स्थान जो आम तौर पर देर रात तक संचालित किया जाता है ) में ड्रग्स सप्लाई करने वाली डोंगरी की 22 वर्षीय लेडी डॉन को NCB ने बीते बुधवार को गिरफ्तार किया है | उसने इन्स्टाग्राम के जरिये भी लोगों को लुभाया व आसानी से जाल बिछाते हुए अपने धंधे को विस्तृत रूप दिया |
पिछले साल से हीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ड्रग्स तस्करों पर NCB की करवाई जारी है | डोंगरी स्थित बिल्डिंग हाजी कसम चाल में छापा मारकर 52 ग्राम मेफेडरोने ड्रग्स और डेढ़ लाख रुपया बरामद कर उनकी पुराने पन्नों को भी पलट दिया , तो ! उनपर 2020 में मारपीट का FIR दर्ज है | सूचना के आधार पर NCB चीफ समीर वानखेड़े की अनुसार :- इकरा NCB के एक केस में वांटेड थी | वैसे इकरा की ड्रग्स में संलिप्त रहने की जानकारी अंतरराष्ट्रीय डॉन दाउद इब्राहीम से जुड़े ड्रग्स माफिया चिंकू पठान की गिरफ़्तारी से हुई और सभी तार खुल गए और NCB हाथ धोकर इकरा के पीछे पड़ गई |
समीर वानखेड़े के अनुसार इकरा ड्रग्स के धंधे की क्वीन है और वे अपने अन्दर 5 से 6 महिलाओं को इस कार्य के लिए संलिप्त कर रखा है और उनको जरिया बनाकर मुंबई के बार और डिस्कोथेक में ड्रग्स सप्लाई करवा के डॉन बन बैठी है | अगर कोई उसके खिलाफ अपना रुख बदले या जुबान खोले तो वह उसपर हमला करवा देती है | फ़िलहाल इकरा का पति और उसका बॉय फ्रेंड दोनों जेल की सलाखों के बीच कैद है | इकरा 5 वर्ष के बच्चे की माँ है |
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली खुबसूरत अदाकारा इकरा , अपनी अदाएगी बिछाकर बहुत हीं आसानी से लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर मुंबई के जाने माने इलाके में ड्रग्स सप्लाई का धंधा फैला रखा है | NCB इनसे ड्रग्स सम्बंधित अन्य ट्रेस की जानकारी में लगी है और जल्द हीं इन्हें अदालत में पेश किया जायेगा | फ़िलहाल इकरा को रिमांड पर लिया गया है |
मालूम हो कि यह वह इलाका है जहाँ अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम का कभी सिक्का चलता था और वहीं से दाउद के कई कार्य को अंजाम हेतु फॉरवर्ड किया जाता रहा है | इकरा कुरैशी अब उसी इलाके में रहती है और ड्रग्स सप्लाई का धंधा चलाकर वहां की क्वीन बन बैठी है | फ़िलहाल उसे अदालत में पेश करने की मुहीम तेज है | सारे सबूत इकत्र किये जा चूके हैं और आगे की करवाई पर उसका बच पाना बड़ा ही मुश्किल है खैर ...! आश्चर्य का ठिकाना नहीं की 22 वर्ष की इकरा कुरैशी के पास इतना बड़ा कुरफात व शातिर दिमाग कहाँ से आया ? लेकिन ! यह कहना शायद अतिश्योक्ति न होगा कि अपने भारत में बहुत सारी हिंदी फिल्मों में छोटी छोटी लड़कियां अपने गैंग की लीडर व क्वीन बनी हैं | तो ! बच्चो को सिखलाने वाला और इस उम्र में जहाँ उसे शिक्षा में , देशहित में संलिप्त रहना चाहिए वहां हिंदी फिल्म मेकर बस एक टिकट की दाम में हीं ऐसा प्रशिक्षण दे देते हैं |
खैर ..... भुगतना तो देश को पड़ता है , सैकड़ों - करोड़ों कमाने वाले फिल्म मेकर को इससे क्या फर्क पड़ना है | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)