मनोज बाजपेयी की वेब सीरिज "द फैमिली मैन" 2 रिलीज के कगार पर
- by Admin (News)
- Apr 11, 2021
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की वेब सीरिज "द फैमिली मैन" 2 को बहुत जल्द रिलीज हो जाने का संभावना दिख रहा है | हलाकि अभी तक इसका अधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है , परन्तु इस आधार पर कहा जा सकता है कि यह सीरिज काफी पहले शूट होकर रिलीज के लिए तैयार है | लेकिन वहीं फ़िल्मी वेबसाइट "फ़िल्मी बीट" की एक रिपोर्ट के मुताबिक TFM-2 मई माह में रिलीज की जायेगी |
इस सीरिज के डायरेक्टर राज एंड डीके है और उन्हें भी बेसब्री से रिलीज होने की प्रतीक्षा है ताकि उनका डायरेक्शन दर्शकों के बीच फैलता हुआ वाह ! वाही लूट सके तभी मेहनत रंग लाएगी और उनका सीना 56 का होता दिखेगा | इससे पहले भी "द फैमिली मैन" मनोज बाजपेयी स्टारर 2019 में रिलीज हुई थी | उसके बाद से हीं दर्शकों को इसके अगले पार्ट का इंतजार आरंभ हुआ जो आज तक बरकरार है | खैर अब इंतजार की घड़ी बहुत करीब है | दर्शक देख सकेंगे सीरिज 2 |
पूर्व में यह सीरिज विवाद में भी रहा | अब डायरेक्टर का सोंचना है कि विवादों के घेरे से बचकर निकल जाना हीं बुद्धिमानी है | इस सीरिज के कुछ सीन को बदला गया और उसकी जगह दूसरे सीन को पुनः शूट कर के डाला गया है | परिस्थिति को देखते हुए कि कोई उन पर कलम न लगा दें | अब सब कुछ अपने नजरिये से देखने के बाद वे संतुष्ट है और सीरिज तैयार है दर्शकों के बीच परोसने के लिए |
यह कहना कि आज के इस दौड़ में बॉलीवुड प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी हस्ती व एक अलग पहचान बना लेना बहुत कठिन है और वहीं दर्शकों की सोंच पर खड़ा उतर पाना | ऐसे में मनोज बाजपेयी ने अपना एक अलग हीं पहचान बनाया और दर्शकों के दिलों में बेधड़क उतर गए | मनोज बाजपेयी का दूर दूर तक फिल्म इंडस्ट्री से कोई रिश्तेदारी / नातेदारी नहीं था | परन्तु उन्होंने सफलता के साथ अपने हुनर का झंडा लहराया है और दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाकर बढ़ते हीं जा रहे हैं | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)