सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म "न्याय द जस्टिस" रिलीज को तैयार , टीजर देख फैंस हुए नाराज
- by Admin (News)
- Apr 15, 2021
बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो बहुत जल्द पटल पर तहलका मचाने वाली है | इसका कारण सबसे पहले हम स्पष्ट कर दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर एक फिल्म बनकर तैयार है जो 11 जून को पर्दें पर अपना झलक दिखलाने के लिए अग्रसर है | इस फिल्म का टीजर देखने के बाद अभिनेता के फैंस बहुत हीं नाराज है | इसलिए की इस फिल्म को बनाने से पहले फिल्म मेकर ने अभिनेता के परिवार वालो से इसकी स्वीकृति नहीं ली |
इस फिल्म के निर्देशक है दिलीप गुलाटी और मेकर सरला ए० साराओगी एवं राहुल शर्मा | यह फिल्म पर्दे पर धूम भी मचा सकती है और चंद समय में पर्दे से उतर भी सकती है | यह जनता और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के हाथ की बात है |
इस फिल्म का नाम है - "न्याय द जस्टिस" , 55 सेकंड का टीजर देखकर यह महसूस किया जा सकता है कि इसके पात्र जो पिछली घटनाओं की सच्चाई से जुड़े हैं , फ़िल्मी पर्दों पर वह अलग चेहरें में भूमिका निभा रहे हैं | टीजर व पोस्टर की प्रस्तुति में सच्ची घटनाओं पर आधारित शब्द लिखे गए हैं | चुकी यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर आधारित है , सिर्फ किरदारों के नाम बदल दिए गए हैं |
सुशांत , रिया , सुशांत सिंह के पिता , मुंबई पुलिस कमिश्नर और बिहार DGP सहित सुशांत के पिता के वकील , ये कहानी के मुख्य पात्रगण है | अब सुसाईड में पंखे की ही मदद ली गई है , यानि हर कुछ वास्तविकता के करीब | चूकि सुशांत ने आत्महत्या की हो या फिर उनका मर्डर हुआ हो उनकी मौत में पंखे से लटकने की हीं बात चर्चा का केंद्र बिंदु रहा है |
बॉलीवुड से पिछले वर्ष एक लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का ऐसा हादसा सामने आया था | वह भी कोरोना काल जैसे लॉकडाउन में , जिसकी कल्पना मात्र से भी इतने दिनों के बाद आज भी मन अशांत हो जाता है | सुशांत सिंह राजपूत जिनका चेहरा व चर्चा एक इतिहास बनकर सदियों सदी लहरायेगा और लोग सदैव इस नाम को याद रखेंगे |
यूँ तो बिहार का "तेजस्वी लाल" अपने हुनर का झंडा गाड़ने मुंबई आये थे | सीरियल व फिल्मो से लोकप्रियता भी हासिल किया , मगर ! न जाने इनकी उभरती ऊंचाई पर किसकी नजर लग गई कि बिहार के बेटे को किस माहौल ने दुनियां से विदाई लिख दिया और तब प्रकृति भी रो दी | देश से विदेश तक में लोगों को आक्रोशित देखा गया , जगह - जगह नारे व पोस्टरों से दीवारें पट गई | सिर्फ एक आवाज "जस्टिस फॉर सुशांत" | आज भी यह न्याय की गुहार थमा नहीं है , आवाज थोड़ी धीमी जरुर पड़ गई मगर ! मन में वहीं बुलंदी आज भी जिन्दा है ... जस्टिस फॉर सुशांत |
बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपना एक हस्ती पैदा कर लेना आसान काम नहीं था | आज भी यह गुत्थी असुलझा सा है कि - सुशांत ने स्वयं पंखे से लटकर आत्महत्या की या फिर उनका मर्डर हुआ ! समय जब मेहरबान होगा इसकी गुत्थी भी सुलझ जायेगी और इसी अनसुलझे गुत्थी पर फिल्म बनायी गई है जो बहुत हीं जल्द यानि 11 जून को पर्दे पर अपना रंग दिखलायेगी |
सुशांत सिंह राजपूत के किरदार में जुबैर खान जो आज किसी परिचय के मुहताज नहीं है , ये सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त भी रहे हैं | मोडलिंग से टीवी सीरियल और फिल्म तक का सफ़र इन्होने तय किया है वहीं र्रिया चक्रवर्ती की जगह श्रेया शुक्ला लीड रोल में दिखाई पड़ेंगी | श्रेया का यह एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा सकता है | सुशांत के पिता की भूमिका में है असरानी , अमन वर्मा ED प्रमुख , NCB की भूमिका में शक्ति कपूर , सुधा चंद्रन CBI चीफ बनी नजर आयेंगी , मुंबई पुलिस कमिश्नर की भूमिका अदा कर रहे हैं अनवर फतेहन वहीं एक नाम और जो है बिहार DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय का जिसकी भूमिका किसने अदा की है वह चेहरा आप स्वयं पर्दे पर देख सकेंगे | दमदार रोल और असरदार डायलग | यह फिल्म शायद ! बहुत ज्यादा कमाई कर ले , चूकि यह फिल्म सभी लोग देखना चाहेंगे |
टीजर आने के बाद दर्शकों के मन में व सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के मन में उथल - पुथल मची हुई है | मगर ! अपनी नाराजगी वह उस वक्त भूल बैठेंगे जब पर्दें पर फिल्म "न्याय द जस्टिस" देखेंगे | वहीं सब छू मंत्र हो जाएगा | तो ऐसे में सभी को 11 जून का इंतजार है | .... ( न्यूज़ / फीचर :- भाव्यश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)