पति के ख़ुदकुशी का विडियो बना रही पत्नी , जिसे मांग की सिंदूर को उजड़ने का था इंतजार !
- by Admin (News)
- Apr 16, 2021
सात फेरे का पवित्र बंधन "विवाह" कलयुग का कुछ अजीबो - गरीब सा रुख दिखला रहा है | इसे आज का आधुनिक दौड़ कहे या फिर भ्रष्टयुग | यह इस रिश्ते को कहीं न कहीं खोंखला करता नजर आ रहा है | माध्यम महिला हो या पुरुष , रिश्ते दागदार होकर बिखर रहे है सड़को पर |
जब एक पत्नी , पति के ख़ुदकुशी का विडियो बना रही थी और कर रही थी अपने मांग के सिंदूर को उजड़ने का इंतजार | मात्र 4 महीने हुए थे अमन और नेहा की शादी | यह विवाह लव मैरेज था , इन दिनों का अफेयर 5 सालो तक चला | फिर इन दोनों ने 11 दिसम्बर 2020 में शादी कर ली |
नेहा , अमन हावड़ा के रहने वाले है | सूचना के आधार पर ये दोनों पहले से हीं कोर्ट मैरेज कर चुके थे , फिर घर वालों ने इन दोनों की सोशल शादी करवा दी | लड़की के माँ - पिता नहीं चाहते थे विवाह , मगर ! मजबूरन वह लड़के के घर आकर बोली :- नेहा तुम अमन से शादी करना चाहती हो ? नेहा ने स्वीकृति दी , फिर दोनों का विवाह हो गया | सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन नेहा अमन द्वारा कमाई जानेवाली धन से संतुष्ट नहीं थी | आये दिन रुपयों को लेकर नोक - झोक होता हीं रहता था |
मार्च 2021 को नेहा हावड़ा से दिल्ली आ गई | अमन ने साथ चलने की बात कही , परन्तु नेहा अमन को साथ नहीं ले गई | भारतीय समाज में पहली बार पत्नी के घर शादी के बाद पति साथ हीं जाते है | अमन ने ऐसी बातें भी याद दिलाई परन्तु नेहा ने कहा तुम जाकर क्या करोगे ? पैसे भी खर्च होंगे , तुम यहीं रहो | यह सारी बातें अमन की बहन ने मीडिया वालो को बताया | 31 मार्च को वो दिल्ली फ्लाइट से चली गई | 5 अप्रैल को वह पुनः हावड़ा पहुंची और अमन से तलाक मांगने लगी | उस वक्त अमन के परिवार वाले भिलौर गए हुए थे |
तलाक को लेकर पति - पत्नी के बीच बहुत सारी बाते व बहस हुई और 8 अप्रैल को अमन ने नेहा के सामने हीं पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया | नेहा देखती रही , विडियो बनता रहा | 8 तारीख की रात को लैंड लार्ड का फोन आता है , कि आपके घर में कुछ हो रहा है | अमन के पिता ने जब बेटे - बहु को फोन लगाया तो पता चला की उनका बेटा सुसाईड कर लिया है |
नेहा के मोबाइल को परिवार वालों ने अपने कब्जे में ले लिया था , क्योंकि वह हॉस्पिटल से हीं भागने का प्लान कर रही थी | किसी ने इस बात का नोट किया और उसके फोन को जबरन ले लिया | पासवर्ड उपलब्ध करके मोबाइल खोला गया , मोबाइल से सबकुछ डिलीट हो गया था | कुछ विडियो व आवाज बच गई थी , जिसमे आवाज आई अमन ने कहा था कि तुम दिल्ली में किसी और के साथ थी | मै देख चूका हूँ , मुझे तुम क्लियर बता दो |
काजल और रानी नामक लड़की इस स्टोरी की पात्र है जिसका पता अभी नहीं चल सका कि नेहा से उसका क्या रिश्ता है ?
अब अमन की बात करे तो उन्होंने अपनी पत्नी की किसी और के साथ आपतिजनक तस्वीर देख ली थी और इसी बात पर दोनों के बीच भीषण लड़ाई पैदा हुई थी | नेहा ने कहा कि :- वे अक्सर खुदकुशी करने की बात करता रहा है , तो मैंने सोचा इसबार भी मजाक है |
ख़ुदकुशी हेतु उकसाने के जुर्म में नेहा की गिरफ़्तारी की जा चूकि है | मात्र 4 महीने की शादी और साढ़े पांच वर्ष का प्यार को क्या नाम दिया जाये ? जहाँ एक दूसरे के बीच , हर दिन तनाव में गुजरा कल , हर पल , रहा होगा |
प्यार को प्यार हीं रहने दीजिये , इसे कोई और नाम मत दीजिये | क्योंकि इसमें ईश्वर का निवास है , ढाई आखर से बना यह शब्द में विवाह जैसा पवित्र बंधन जुड़ा है | इसे जन्मों जन्म एक मिलन का इन्द्रधनुषी सौन्दर्य रूप दीजिये , न की शर्मशार करने वाला और दिल दहला देने वाला अंजाम | ... ( न्यूज़ / फीचर :- भाव्यश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)