कोरोना मरीज सुशील कुमार श्रीवास्तव को हॉस्पिटल में बेड न मिलने से हुई मौत , गाड़ी में ऑक्सीजन लेकर घुमते रहें परिजन |
- by Admin (News)
- Apr 17, 2021
कोरोना महामारी के बीच लोगों की तड़प इस तरह दिल में चुभन पैदा करती है जैसे खुबसूरत जिंदगी के बीच खिलते हुए गुलाब के फूल की खुशबू के पास , उँगलियों में कांटे का चुभ जाना दर्द पैदा करत है | उसी तरह कोरोना मरीज को समय रहते ऑक्सीजन न मिलाना उनके परिजनों को पल - पल घायल करती है कि अपनों की जिंदगी कैसे बचाई जाए | स्वयं के हाथ में कुछ नहीं , लगता है जीवन गिरवी पड़ी है अस्पतालों में |
ऐसे हीं ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अस्पताल का चक्कर लगाते हुए कोरोना मरीज सुशील कुमार श्रीवास्तव को इलाज न मिल पाने से शुक्रवार को मौत हो गई , वे 70 वर्ष के थें | स्वास्थ्य बिगड़ने पर 14 अप्रैल को उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल ले जाया गया था , जहाँ उनकी रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया | लेकिन बेड खाली न होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा और गाड़ी में बैठे - बैठे वे अस्पताल का चक्कर काटते रहे |
सुशील कुमार के परिजन उन्हें लेकर शहरों का चक्कर काटना शुरू कर दिया मगर इसे दुर्भाग्य कहिये कि उन्हें कहीं भी बेड नहीं मिला | बुधवार को सारा दिन चक्कर काटा मगर ! बेड कहीं नहीं मिला | जिंदगी कब तक इंतजार करती , परन्तु इक्तफाक की शुक्रवार को एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें बेड मिला | प्रक्रिया पुरी करने में थोड़ा समय लगा , इस बीच हीं जिंदगी ठहर नहीं सकी और उसने मौत को गले लगा लिया | वे एडमिट कर पाते लेकिन अफ़सोस की सुशिल कुमार दम तोड़ चुके थे |
उनके लड़के आशीष श्रीवास्तव ने सरकार से बेड न मिलने पर शिकायत की है | सरकारी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाया था | बावजूद इसके उन्हें किसी भी अस्पताल में जगह नहीं मिल सका | अपने पिता के खोने का तो दुःख है हीं उन्हें , भविष्य में किसी और के साथ ऐसी घटना ना घटे इसलिए उन्होंने सरकारी महकमे में अपनी बातों को महज रखने कि कोशिश भर की है |
कोरोना मरीज का तड़पता हुआ तस्वीर आँखों के सामने से हर दिन गुजरता जा रहा है | लोग त्राह - त्राह कर रहे हैं , जो चले जाते है इस दुनियां से उनकी तड़प तो उनके साथ चली जाती है लेकिन ! हर वक्त उनके परिजन व उनको चाहने वाले के सीने को छलनी करता रहेगा उनकी तड़प |
अपनी जिंदगी को आप , अपने हीं हाथ बचा सकते हैं | कोशिश कीजिए हर वक्त स्वयं को सुरक्षित रखने का | हर वक्त मास्क लगाइए और पौष्टिक आहार खाइए | आप मजबूत रहेंगे तो कोई भी बीमारी आपको छू न सकेगी | आप में बीमारी से लड़ने की क्षमता पैदा होनी चाहिए | कोई दूसरा , सुशील कुमार श्रीवास्तव की तरह इस मजबूरी से न जूझे और ऑक्सीजन की कमी उनकी जान को न उड़न छू कर दें | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)