लोगों के मसीहा सोनू सूद कोरोना से ग्रसित , फिर भी ! मन बुलंद
- by Admin (News)
- Apr 17, 2021
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जो कोरोना काल के दौरान पिछली दफा लॉकडाउन की अवस्था में मसीहा बनकर भारतवासियों की मदद की थी , आज वे अपने घर में करोनटाईन है | सोनू सूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं |
यह जानकारी स्वयं सोनू सूद ने अपने फैंस को दी | उन्होंने बताया है कि :- सावधानियां बरतते हुए खुद को करोनटिन किया हूँ |
सोनू सूद ने ट्विट में लिखा :- मै सभी को बताना चाहता हूँ कि , आज सुबह मेरा Covid टेस्ट पोजेटिव आया है | मैंने सावधानी के साथ खुद को करोनटाईन कर लिया है और अपना ख्याल रख रहा हूँ लेकिन ! चिंता मत कीजिये | इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है | याद रखिये मै हमेशा आपके साथ हूँ |
सोनू सूद देश के लिए एक प्रेरणा श्रोत है | वे एक खुबसूरत व्यक्तित्व के धनी होने के साथ - साथ एक अच्छे निर्मल , स्वच्छ , सुन्दर दिल के मालिक भी हैं | तभी उन्होंने लोगों की पीड़ा को अपना पीड़ा / दर्द समझते हुए गरीबी - अमीरी की सोंच से कोसो दूर एक समान मान कर लोगों की मदद की | कितने लोगों ने इनके नाम पर अपने गैरेज का नाम रखा , अपने बेटे का नाम रखा वहीं कितने लोग तो इनकी तस्वीर अपनी पूजा स्थल पर भी सजा रखी है |
करोड़ों लोगों के दिल में अपने लिए खुबसूरत सा घर बनाया है सोनू सूद ने |
उन्होंने मैसेज के आरंभ में लिखा :- "कोविड-पोजेटिव, मूड और जोश - सुपर पोजेटिव" | उन्होंने अपने अनुभव पर एक किताब भी लिखी है |
सोनू सूद के लिए करोड़ो लोगों की दुआएं कि वे बहुत जल्द स्वस्थ हो जाये | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)