मशहूर सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल की कोरोना संक्रमण से मौत , इन्होनें कई सुपरहिट फ़िल्में दी
- by Admin (News)
- Apr 22, 2021
बॉलीवुड फिल्म के मशहूर सिनेमाटोग्राफर (DOP) जॉनी लाल की कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो जाने के कारण निधन हो गया | उन्होंने मुंबई के कूपर अस्पताल में अंतिम साँस ली |
इन्होने बॉलीवुड में कई बड़ी बजट की फिल्मों में डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी (DOP) के तौर पर काम किया था | जॉनी पिछले 2 हफ़्तों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे | इनके परिचय में दो नाम हम आपको और बता दें , ये दोनों नाम बॉलीवुड से काफी जाना - पहचाना है | कबीर लाल व आमिर लाल ए दोनों जॉनी के भाई हैं और ये दोनों काफी जाने माने DOP रहे हैं |
जॉनी लाल ने ढेर सारी फ़िल्में की है जिसमे तुषार कपूर की फिल्म "मुझे कुछ कहना है" वहीं आर० माधवन की फिल्म "रहना है तेरे दिल में" फिल्म "पार्टनर" में सलमान खान व गोविंदा थे , साथ हीं जीना बस मेरे लिए , फूल एंड फाइनल , वर्जन भानुप्रिया , इश्केरिया , शादी से पहले , हॉर्न ओके प्लीज , शादी नंबर वन , बेल्लापंथी , वीरे की वीडिंग , ओम जय जगदीश , कल किसने देखा , वादा , लकीर , तेरा वादा आदि कई फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की है |
जॉनी पिछले महीने से अपने अपकमिंग फिल्म की शूटिंग , उत्तर भारत के अलग - अलग इलाकों में व मुंबई में कर रहे थे | सूचना के आधार पर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हीं वे बीमार पड़ गए थे और उन्होंने फिल्म की शूटिंग बीच में हीं छोड़ दी | इनके बीमार पड़ जाने के बाद इनके भाई आमिर लाल ने फिल्म की शूटिंग पुरी की थी |
अभी कोरोना काल में एतिहात बरतना बहुत हीं जरुरी है | इन दिनों बहुत सारे बॉलीवुड के सेलेब्रिटी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं | ऐसे में सतर्क रहना निहायत जरुरी है | फिल्मों की कहानी के द्वारा ऐसे सेलेब्रिटी दर्शकों को जीने का एक नया तरीका , मकसद व सोंच देते हैं | वहीं फिल्मों के कई नाम ऐसे भी है जो जीने के लिए प्रेरणा बनती है और यह कहते भी है - याद रहे , जिंदगी न मिलेगी दूबारा और खुद हीं उस गर्दिश की ओर कदम बढ़ा लेते है , जिससे इस धरती से अलविदा कहना पड़ जाता है और साथ में उनके फैंस के दिल पर भी गर्म तपा हुआ तीर चल जाता है |
तुषार कपूर ने उनकी मृत्यु की खबर की सूचना अपने इन्स्टाग्राम पर दुःख प्रकट करते हुए उन्हें श्रधांजलि अर्पित की है |
वहीं अभिनेता आर० माधवन ने भी दुःख प्रकट करते हुए अपने सोशल अकाउंट पर भावभीनी पोस्ट डाला है |
जो चले जाते हैं वो लौट कर नहीं आते , लेकिन ! जॉनी लाल की अकाल मृत्यु ने एक बार फिर कोरोना के उपस्थिति से दिल को दहला दिया है | इनके फैंस गमगीन है और बॉलीवुड की हस्तियों के बीच माहौल शोकाकुल है |
ईश्वर इनकी आत्मा को शांति दें और इनके परिवार को इनकी जुदाई व विदाई सहने का हौसला / हिम्मत दें | .... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Asha Bhosle
- श्रद्धांजलि
- April 12

रिपोर्टर
Admin (News)