1 मई से 18 वर्ष से 45 के बीच वैक्सीनेशन आरंभ , वैक्सीन कीमत को लेकर केंद्र और राज्य में सियासी बयानबाजी
- by Admin (News)
- Apr 25, 2021
1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को कोरोना वैक्सीनेशन का मुहिम आरंभ किया जा रहा है , जिसमे कोविडशील्ड और कोवैक्सीन की अगर तुलना की जाए तो बायोटेक की वैक्सीन ज्यादा महँगी है |
वैक्सीन महंगे होने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने इस बात की करी आलोचना की थी और कहा था कि बिचौलियों के कारण वैक्सीन पर महंगाई बढ़ रही है और जब केंद्र सरकार को कंपनी 150 रुपये में देना तय की है तो फिर राज्य सरकार के लिए 400 क्यूँ है ?
देखा जाये तो वैक्सीन निर्माता की बात देश के पल्ले नहीं पर रही है | अगर केंद्र को वैक्सीन 150 रुपये में मिलेगी तो राज्य सरकार कंपनी से वैक्सीन लेगी हीं क्यूँ ? वो केंद्र सरकार से क्यूँ नहीं ले लेगी ! यह माजरा कुछ समझ से पड़े है और सर से सरक जाने जैसी बात हैं | यहीं से तो शुरू होता है राजनीति का अभिकरण | नजारा देखा जाए तो , क्या देश की जनता को पच पायेगा ?
जब केंद्र में 150 रुपये वैक्सीन निर्धारित किया गया है और राज्य में 400 रुपये तो राज्य सरकार अपने - अपने राज्यों में वैक्सीनेशन करेगी | तो केंद्र सरकार कहाँ जायेगी वैक्सीनेशन मुहिम चलाने ? 150 रुपये निर्धारित राशि वाली वैक्सीन का क्या होगा ? केंद्र सरकार वैक्सीन का करेगी क्या ! इसका मतलब साफ़ है कि हर राज्य सरकार केंद्र से हीं वैक्सीन लेने का मन बनायेंगे | लेकिन सवाल तो यह है की डंडा कहीं से भी चलाया जाए चोट तो जनता को हीं खानी पड़ेगी और इस पीड़ा से जनता को जूझना पड़ेगा | क्यूंकि शायद ! जनता को वैक्सीन फ्री में नहीं मिलने जा रहा |
इसी बातों को लेकर अभी राज्य सरकार और केंद्र के बीच सियासी बयानबाजी भी चली और चल रही है | अब भारत बायोटेक ने कहा है कि :- सरकार के निर्देशों के अनुसार हमने डोज की कीमत की घोषणा की है | राज्य सरकार के लिए 600 व निजी अस्पताल के लिए 1200 रुपये प्रति डोज | बीते शनिवार को भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन के दाम निर्धारित किये हैं और इन दोनों से अलग , केंद्र सरकार को 150 रुपये देने की घोषणा की |
दूसरे एक्सपोर्ट ड्यूटी की कीमत 15 से 20 डॉलर रखी गई और लगभग 1 डॉलर की कीमत 70 रुपये होती है तो बीस डॉलर (20x70) = 1400 रूपये होगी |
अब राज्य सरकार निर्धारित करेगी की वे 1 मई से `18 से ऊपर 45 तक की उम्र के व्यक्ति को वैक्सीनेशन फ्री देंगे या राशि लेकर देंगे | जहाँ तक बिहार राज्य की बात है , तो बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने राज्य के लिए यह घोषणा की है कि - किसी भी वैक्सीनेशन मुहिम में जनता का धन नहीं लगने दिया जाएगा | इस राशि को बिहार सरकार वहन करेगी | ........( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)