आस्ट्रेलिया के गेंदबाज पैट कमिंस ने , ऑक्सीजन के लिए 38 लाख रुपये भारतीय पी०एम० केयर फण्ड में डोनेट किया
- by Admin (News)
- Apr 27, 2021
आस्ट्रेलिया के दरिया दिल तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अपनी भावना व भारत के प्रति अपने प्रेम को कुछ यूँ दर्शाया | इन दिनों भारत की स्थिति कोरोना वायरस की महामारी से त्रस्त होते देख लोगों की बेवसी / बेचारगी को थोड़ी सी राहत व सकूँ देने के लिए , उन्होंने सबसे पहले एक इंसानियत को वहां पर खड़ा कर भारतीय पी०एम० केयर फण्ड में जनता की मदद के लिए 38 लाख रुपये का योगदान दिया हैं |
पैट कमिंस ने 38 लाख रुपये की राशि ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने के लिए दी है | उन्होंने इस राशि का एलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लोगों तक पहुंचाया |
उन्होंने लिखा :- भारत एक ऐसा देश है जहाँ पिछले कुछ वर्षों से मुझे बहुत प्यार मिला है और यहाँ के लोग भी बहुत प्यारे और सपोर्टिंग है | मै जनता हूँ की पिछले कुछ समय से इस देश में कोरोना वायरस की वजह से काफी दिक्कतें पैदा हो गई है | जिसमे पुरे देश में अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी का होना शामिल है | ऐसे में एक खिलाड़ी होने के नाते मै पी०एम० केयर फण्ड में 50 हजार US डॉलर (लगभग 38 लाख रुपये) सहायता राशि के रूप में देना चाहता हूँ और मै अपने सभी साथी खिलाड़ियों से भी गुजारिश करता हूँ कि वे भी मदद के लिए आगे आयें |
पैट कमिंस अभी इंडियन प्रिमर लीग्स खेलने के लिए भारत में हीं है |
इसी वजह से उन्होंने यहाँ की स्थिति व परिस्थिति को आंकते हुए , एक उचित व सराहनीय कार्य किया | इनकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है | इस तरह के निर्मल इंसान के मन में हीं सदैव ऐसी भावना उतपन्न रहती है , कि देश अलग नहीं है और किसी भी आपदा में पुरा विश्व एक साथ खड़ा है , हर किसी के लिए | इनकी सोंच निराली है और ऐसे हीं सोंच से एक सुखद सवेरा होता है , हर किसी की जन्दगी में |
पैट कमिंस जी आपका बहुत - बहुत धन्यवाद | आपके मन में भारत व भारत के लोगों के प्रति इतना प्रेम व निःस्वार्थ भावना देखा | ईश्वर आपको हर जगह विजयी बनाये | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)