पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी व पूर्व सांसद करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन
- by Admin (News)
- Apr 28, 2021
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी व पूर्व सांसद करुणा शुक्ल का निधन | छतीसगढ़ में कोरोना महामारी का आंकड़ा बढ़ता हीं जा रहा है | करुणा शुक्ला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था , वे कोरोना संक्रमित थी | सोमवार की देर रात उन्होंने अंतिम साँस ली और मंगलवार दोपहर बलौदा बाजार में उनका अंतिम संस्कार किया गया |
इनके पति डॉक्टर माधव शुक्ला PPE कीट पहनकर मुखाग्नि दी | करुणा शुक्ला की पुत्री रश्मि शुक्ला , भतीजा योगेश शुक्ला व उनकी पत्नी आदि परिजन वहां मौजूद थे |
करुणा शुक्ला विलासपुर से पूर्व भाजपा की सांसद रह चुकी थी | कुछ बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लिया | पिछली विधानसभा चुनाव में भी वे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह के खिलाफ राजनांद गावं से चुनाव लड़ी , मगर पराजित हुई | राज्य सरकार द्वारा वे छतीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनायी गई थी | इसलिए उनके पार्थिव शरीर को वहां ले जाया गया | Covid-19 को लेकर कोई नेतागण अंतिम दर्शन के लिए सम्मलित नहीं हुए | वे सभी ने सोशल मीडिया के द्वारा संवेदनाये प्रकट की है |
TS सिंह देव ने लिखा :- वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद करुणा शुक्ला जी का कोरोना के कारण निधन के समाचार से दुखी हूँ | ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और प्रियजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे | ओम शांति
भूपेश वघेल ने लिखा :- मेरी करुणा चाची यानि करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं | निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील गया और आगे इन्होने भी संवेदनशील भरा सन्देश लिखा |
पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह ने लिखा :- वे मुझे राखी बांधती थी | सहयोगी व विरोधी दोनों भूमिकाओं में मार्गदर्शन किया |
इन दिनों लगातार कोरोना की मार लोग सहते जा रहे हैं | बेड के लिए लाइन , दवा व ऑक्सीजन के लिए लाइन और इसके बाद अंतिम संस्कार कराने के लिए भी अधिकांश जगह एक लम्बी लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है , परिजनों को | इस तरह की आपदा से त्रस्त है आज भारत की जनता | कहीं भी राहत के लिए स्थान नहीं , जिसमे वह शांतिपूर्ण अपना इलाज करा के अपने घर लौट सके | हाँ ऐसा नहीं है की सारे के सारे को कोरोना लील हीं रहा है | बहुत लोग कोरोना को मात देकर घर भी पहुंचे हैं | लेकिन ! जो इस दुनियां में नहीं , उनके परिजन तो कोरोना की मार से रोयेंगे हीं , तड़पेंगे हीं , क्यूंकि उनका सबकुछ चला गया | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)