शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , Covid-19 पर केन्द्रीय मंत्री मण्डल के साथ अहम फैसला लेंगे
- by Admin (News)
- Apr 30, 2021
कोरोना के दूसरे दौड़ की लहर से देश की गति ठहर सी गई है | लोग बेहाल व बेजान बने कोरोना मुक्त देश होने का बाट जोह रहे है |
कही भी बूंद भर राहत नहीं मिल रहा | आमदनी अठ्ठनी खर्चा रुपईया वाली बातें अब सच्चाई के कगार पर खड़ी दस्तक दे रही है जिंदगी में |
सूर्योदय होता है रोज , मगर जीवन अँधेरी चादर ओढे लिपटा प्रतीत हो रहा है | देश में बीते कुछ दिनों में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है | 10 राज्यों की हालत ज्यादा दयनीय है |
कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्री मण्डल की बैठक होने की संभावना है | सूचना के आधार पर Covid-19 की स्थिति में सुधार व इससे निपटने के लिए कुछ अहम फैसले लिए जा सकते है | शुक्रवार को यह बैठक डिजिटल माध्यम से किया जायेगा | कोरोना महामारी का दूसरा लहर आरंभ होने के बाद केन्द्रीय मंत्री मण्डल की यह पहली बैठक होगी |
इससे पूर्व प्रधानमंत्री कोरोना महामारी से निपटने हेतु राज्य के मुख्यमंत्रीगण के साथ कई बार चर्चा कर चुके हैं | कल देखना होगा की यह अहम फैसला में प्रधानमंत्री कौन सा रुख अपनाते हैं | राज्यों में लॉकडाउन की भी अवधी बढ़ाने की असार दिख रहे है , साथ हीं पाबंदियां भी सख्त हो सकती है |
प्रधानमंत्री इस बैठक में भारत की लड़खड़ाती व्यवस्था व कोरोना महामारी से लोगों के जीवन में भूचाल को देखते हुए इसे जल्द से जल्द नियत्रण में लाने हेतु गहराई से चर्चा करेंगे | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)