30 वर्षीय Covid मरीज "लव यु जिंदगी" सॉंग सुनती हुई जिंदगी को कहा अलविदा | सोनू सूद हुए गमगीन !
- by Admin (News)
- May 14, 2021
बॉलीवुड अभिनेता व लोगों के मसीहा बने सोनू सूद ने जब 30 वर्षीय Covid मरीज के निधन की बात सुनी तो वे भावुक हो गए और लिखा - बेहद दुखद , उसने कभी भी नहीं सोंचा होगा की वह अपने परिवार को फिर नहीं देख पाएगी | जिंदगी बहुत अनफेयर है , कितनी जिंदगी जो जीने की हकदार थी , खो चूकि है | हमारा जीवन चाहे जितना भी सामान्य हो जाए , हम इस दौर से कभी नहीं निकल पायेंगे |
14 मई शुक्रवार को डॉक्टर मोनिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी जिन्दादिल लड़की का आँखों देखा हाल व्यक्त किया है , जिसे देखने के बाद रूह कांप उठता है और आँखों से आंसू छलक जाते हैं | मन सोंचने पर मजबूर होता है कि कर्ज भरी जिंदगी को कैसे खरीद लें !
डॉक्टर मोनिका ने लिखा - मुझे खेद है , हमने साहसी आत्मा को खो दिया , ओम शांति !
कोरोना से मृत लड़की का विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लीक करे :-
प्लीज उसकी फैमिली और बच्चे को इस दुःख से उबरने की प्रार्थना करें | यह बात उभरकर आज लोगों के दिलों पर इस बात का दस्तक दे रही है की वो लड़की जीना चाह रही थी , हालाकि जीना कौन नहीं चाहता ! बीते 8 मई को डॉक्टर मोनिका लंगे ने लिखा था - वो सिर्फ 30 साल की है | उसे ICU बेड नहीं मिला | उसे पिछले 10 दिनों से Covid इमरजेंसी मैनेज करा रहे हैं और वह NIV सपोर्ट पर है | मजबूत इच्छा शक्ति वाली यह लड़की संगीत सुनने की इच्छा जाहिर की तो मैंने उसे अनुमति दे दी | सिख / उम्मीद कभी मत छोड़ो |
लव यु जिंदगी गीत सुनने की इजाजत तो डॉक्टर मोनिका लंगे ने दे दी थी | मगर ! अफसोस कि उन्हें जिंदगी वापस नहीं मिली |
सोनू सूद को यह देखकर आघात पहुंचा , क्यूंकि जिंदगी बचाना उनके वश की बात नहीं थी | इस 30 वर्षीय मरीज के लिए सोनू सूद कहाँ से सांसे खरीद कर लाते | यहीं पर इंसान चूक जाता है और तब उसे लगता है अपने हाथ में कुछ नहीं , मुठ्ठी खाली है |
हमारा विज्ञान इतना आगे निकल गया , जहाँ हम चांद पर बसने की सोंच रखने लगे | चन्द्रमा पर जमीन खरीदना आरंभ हो गया और यहाँ धरती की कद्र नहीं | तभी प्रलय का यह नजारा आँखों से देखना पड़ रहा है | करनी किसी की , भुगतना सभी को पड़ रहा है | हर पल लग रहा है कि , जिंदगी अँधेरे में सोई गिरवी पड़ी है |
सोनू सूद ने 25 वर्षीय भारती को नागपुर से हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था , लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका | सोनू सूद ने लिखा - रेस्ट इन पॉवर माई डिअर भारती , मै तुमसे कभी नहीं मिला , लेकिन मेरे दिल में तुम्हारी खास जगह रहेगी | कुछ खास लिखते हुए आगे लिखा - जिंदगी सही मायने में कई बार अनफेयर होती है |
सोनू सूद ने अपने सामर्थ्य के अनुसार हर संभव प्रयास करते रहे , अपने बल पर | मगर ! जहाँ पैसों का सवाल था तो वे रुके नहीं | लेकिन ! सांसे कहाँ से लायेंगे खरीदकर ? यहीं पर ठहर गई उनकी बेचारगी |
आदमी की जिंदगी कितने दिनों की है , कहना मुश्किल है | मगर यह सत्य है ! मौत की गिनती , जन्म से हीं आरंभ हो जाता है | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)