भारत में विश्व का सबसे बड़ा 182 सदस्यों का परिवार | मिजोरम में जियोना चाना की 39 बीबियाँ है |
- by Admin (News)
- May 21, 2021
अभी कुछ हीं दिन पहले अमेरिका ने कहा की - 2027 तक भारत विश्व का सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश बन जाएगा | तो चीन ने कहा कि - अमेरिका ने जो आंकड़ा दिया है उसे भारत समय से पहले पार कर जाएगा |
परिवार दिवस के अवसर पर एक तस्वीर शेयर किया गया , जिसमे एक व्यक्ति के 39 पत्नियाँ है और उनसभी से मिलाकर 94 बच्चे हुए | यह दुनियां का सबसे बड़ा परिवार कहलाता है और यह इक्तेफाक है कि यह भारत का एक परिवार है | इनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड में भी दर्ज है |
ये भारत के मिजोरम में रहते हैं | कोरोना काल के दौरान ये पुरे परिवार के सदस्य सुरक्षित है | यह 74 वर्षीय जियोना चाना के परिवार की संख्या है , जिसमे कुल सदस्य संख्या 182 है और सभी एक बड़े मकान में सकुशल तरीके से रहते है |
मिजोरम के खुबसूरत वादियों वाले पहाड़ के बटवंग गाँव में ये सभी एक हीं माकन के छत के नीचे रहते है और दुनियां में सबसे ज्यादा आबादी वाले परिवार में इनका नाम अंकित है | इनका कुछ तल का मकान है , सभी के अपने - अपने रूम है | एक बड़ा रसोई घर , जिसमे इनलोगों का खाना बनता है | बाकि मुंबई की चाल की तरह इनका फ्लेट दिखता है | इसमें 100 कमरा , रसोई घर और प्रयाप्त जगह है | वहीं मकान के पीछे , पहाड़ और खुशनुमा वादियों के बीच इनका एक साथ रहना , किसी के भी मन में तरंगे पैदा कर देगा |
कहते है जगह खुबसूरत हो तो , कितनी भी कठिनाई आये जीवन में , लेकिन मन की खूबसूरती से वो जरा भी भटकता नहीं | इस घर में जियोना की पहली पत्नी मुखिया है | इनके बड़े बेटे की उम्र 52 वर्ष है , जिनका नाम पारलियाना है | घर में सभी सदस्य इनका कहा मानते हैं , महिलायें खेतों में भी काम करती है | इस परिवार के लोगों के नखरे नेतागण भी उठाते है , सियासत में भी इनका दबदबा है | कभी कुछ खेलने का मन हो , या कोई पार्टी या कार्यक्रम हो तो एक साथ एक बड़ी संख्या स्वयं उपलब्ध हो जाती है |
सूचना के आधार पर इनके परिवार का कहना है कि - वे मिजोरम के जिस ट्राइब्स से तालुक रखते है , उनमे कई बीबियाँ रखने का नियम शामिल है | इसलिए वे अक्सर गरीब और अनाथ महिलाओं से शादी करके , उन्हें अपने घर के सदस्य बना लेते थे | आज इस परिवार में लोग एक साथ बड़े हीं खुश होकर जी रहे हैं |
इनके रसोई में 45 kg से ज्यादा चावल , 25 kg दाल , 30 - 40 मुर्गा , 60 kg सब्जियां , 20 kg फल के साथ अन्य चीजें और ये सभी चीजें उन्हें अपने खेत से उपलब्ध हो जाता है | इन्हें तो खेत के लिए मजदूर की भी जरुरत नहीं पड़ती और इनका एक पौल्ट्रीफॉर्म भी है | सभी सदस्य का कार्य बाँट दिया गया है - खेतों से लेकर घर के साफ़ - सफाई तक |
जियोना बढ़ई का काम करते हैं और अपने लिए न जाने कितने बेड बना लिए | जब खाने के टेबल पर बैठते है , तो एक टेबल पर 6 / 7 लोग बैठते है | ऐसे कई टेबल उनके डाइनिंग रूम में लगा है | देखने में लगता है जैसे कोई खाने का होटल हो |
तो एक बार फिर हम इस परिवार का विस्तार दे दें कि - जियोना चाना की 39 बीबियाँ है , 94 बच्चें , 14 बहुएं और 33 पोते - पोतियाँ भी है और अब एक नन्हा मेहमान प्रपोत्र ने जन्म ले लिया है | अभी आने वाले 3 / 4 वर्षों में तो ये आबादी 300 के पार कर जायेगी | सब की शादी तो हो जाए बारी - बारी | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)