समस्तीपुर में शौच करने गई महिला के साथ , दुष्कर्म करने वाले हिरासत में | महिला के होश आने का इन्तजार कर रही पुलिस |
- by Admin (News)
- May 25, 2021
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक शर्मशार कर देने वाली घटना , मंगलवार को अहले सुबह हुई | जहाँ शौच के लिए घर से निकली एक बहु के साथ चौर में कुछ लोगों ने उनके कपड़े और गहने को उतरवाकर रख लिया और पिटाई भी की | इसके बाद का आलम और भी भयावह हुआ , जब उन सबने बारी - बारी से उनके साथ अपराध भरा कार्य को अंजाम दिया | बात यहीं ख़त्म नहीं हुई , उस महिला के नग्न शरीर को बिजली के पोल से बांधकर , इन दरिंदो ने चैन की सांस ली | काश ! अपनी माँ - बहन के जिश्म का इन्हें ख्याल होता , तो ऐसा कदापि नहीं करते | मगर , अपनी भारतीय संस्कृति की तरफ किसकी नजर है ! वे अमीर हो या गरीब , अधिकांशतः लोगों की सोंच अन्य महिला के प्रति गटर में समाता जा रहा है | जहाँ ऐसे बच्चों के माता - पिता अपने बच्चे के परवरिश पर ध्यान नहीं देते , अपराध का दौर यहीं से आरंभ होता है |
सुबह 7 बजे पोल में बंधी नग्न अवस्था में महिला पर सबकी नजर पड़ी | पोल में बंधे देख सबका दिल दहल गया | काफी भीड़ लगी , महिला को पोल से अलग कर उसे दलसिंहसराय अस्पताल ले गए , जहाँ से उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया | इस घटना से आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को बंधक बना , घर में बंद कर दिया |
दरसल इनके परिवार में सोमवार को विवाह समारोह था | शादी के डेकोरेशन में काम करने वाले मजदूर लोगों ने भी रात भर काम किया था | अहले सुबह बहु शौच के लिए निकली तो , डेकोरेशन में काम करने वाले मजदूर , इनका पीछा करते हुए शौच स्थान तक पहुँच गया और बहु के साथ ....... |
पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर अपनी तीखी दृष्टि डालते हुए सबसे पूछताछ करने के बाद , वह पोल जिसमे वह बंधी थी , देखा और शौच के स्थान पर भी पहुंचे , जहाँ उन्हें बिखरे कपड़े मिले |
ग्रामीणों ने जिन लोगो को बंधक बनाया था , उन्हें कमरे से बाहर निकालकर पुलिस को सौप दिया | सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष चद्रकांत गौरी ने बताया कि - जबतक महिला होश में आकर अपना बयान नहीं दे देती , इस संबंध में तत्काल कुछ भी नहीं किया जा सकता | वही रोसरा के DSP एस० अख्तर ने कहा कि - घटना की सूचना मिली है और 7 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है | महिला के होश आने का इंतज़ार है , जैसे हीं महिला होश मे आती है , उनका बयान लिया जाएगा और तत्काल करवाई की जायेगी |
बहु के देवर ने गमगीन मन से कहा कि - घर में शादी थी | भाभी स्टेज पर वरमाला के बाद शौच के लिए गई , तो इसी क्रम में लोगों ने उनकी पिटाई करने के बाद , उनके कपड़े व जेवर उतरवाकर उनके साथ ऐसा दुष्कर्म किया और नग्न अवस्था में पोल पर बांध दिया | सुबह जब सारे लोग घर के बाहर निकले तो एक के बाद एक देखते - देखते भीड़ लग गई और इस क्रम में भयावह व डरावना रूप हमें देखने को मिला |
महिला के होश आने तक पुलिस व परिवार इंतज़ार में है | इसके बाद हिरासत में लिए गए लोगों के नाम अगर महिला बताती है या चेहरे पहचानती है तो , फिर उनकी जो पिटाई और पोल में बंधाई होगी , ये शायद ! उनके सोच से परे है | एक महिला के साथ इन्होने जो किया वो तो शर्मशार करने वाली बात है | लेकिन ! अब इनके साथ पुलिस क्या करेगी ? ये तो हिरासत के सारे लोग सोंच रहे होंगे और अन्दर हीं अन्दर रूह काँप रही होगी | खैर ..... अपराध करने से अपने मन पर काबू रखिये , बचिए और बचाहिये | अपराध का परिणाम बहुत भयावह होता है | .... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)