42 दिन के बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया , जिसमे अहम् मुद्दा फ्री अनाज , फ्री वैक्सीनेशन |
- by Admin (News)
- Jun 08, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जून को शाम 5 बजे देश को संबोधित करते हुए 32 मिनट तक देशहित की बाते करते हुए पिछले कोरोना काल और इस बार के लॉकडाउन के मसले पर गहरी चिंतन करते हुए इस दुःख से निपटने की बात सामने रखी | इसमें देशवासियों से एक जुट होकर इस दुःख की घड़ी से निपटने की बात निहित थी |
प्रधानमंत्री ने दो बड़ी बातें देश की जनता के सामने रखी , एक फ्री अनाज वितरण और फ्री वैक्सीनेशन |
प्रधानमंत्री का देश के नाम यह नौवां संबोधन था | इससे पूर्व 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया था और 7 जून को 42 दिन के बाद देश के सामने जनहित की बात की | पिछली दफा 2020 के लॉकडाउन में भी प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को 8 माह तक मुफ्त राशन बांटा गया था |
इस बार फिर सरकार ने फैसला लिया है कि दीपावली तक 80 करोड़ जनता के घर में मुफ्त अनाज का वितरण किया जायेगा | इसके पीछे प्रधानमंत्री का यहीं मकसद है कि - उनके किसी भी गरीब भाई - बहन व उनके परिवार को भूखा नहीं सोना पड़े |
प्रधानमंत्री ने गहरी दुख जताते हुए कहा कि - बीते सौ साल में आई , यह बड़ी महामारी , देश को त्रस्त कर रहा है | इस महामारी को हमारा आधुनिक विश्व न देखा न अनुभव किया था | इससे हमारा देश आज कई मोर्चों पर एक साथ , खड़ा लड़ रहा है |
अन्न योजना के साथ फ्री वैक्सीनेशन सुविधा देने के लिए केंद्र ने कदम बढ़ाया ....... |
उन्होंने कहा कि - अब वैक्सीनेशन का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी | इसके लिए राज्य सरकार को कोई राशि वहन नहीं करना पड़ेगा | इस वैक्सीनेशन अभियान को 21 जून से आरम्भ किया जाएगा , जिसमे 18 वर्ष से ज्यादा सभी उम्र के लोग के लिए यह लागू होगा | जिसमे 75% वैक्सीन केंद्र सरकार खरीदेगी और 25% प्राइवेट अस्पताल , जिसपर 150 रुपये से ज्यादा सर्विस चार्ज नहीं लेने का संदेश जारी किया | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)