Neha Bathla KBC | उतराखंड की डॉ० नेहा बाठला ने 12 लाख 50 हजार जीतकर अपने ससुर को हॉट सीट पर बिठाया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Aug 25, 2021
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 , 2021 की दूसरी प्रतिभागी नेहा बाठला ने 24 अगस्त को 12 लाख 50 हजार रुपया जीतकर अपने ससुर प्रदीप जोशी के सपने को पूरा किया |
वैसे डॉ० नेहा को हॉट सीट पर बैठने का सौभाग्य 23 अगस्त को हीं मिल चूका था , परन्तु दो प्रश्न का जवाब देने के बाद हीं हूटर बज गया जिससे कि खेल को वहीं पर स्थगित कर देना पड़ा | पुनः 24 अगस्त को वह महानायक के सामने हॉट सीट पर बैठी नजर आई |
सबसे पहले हम आपको बता दे कि डॉक्टर नेहा ने अपने चार लाइफ लाइन का कहाँ और किस तरह इस्तेमाल किया है |
तो जैसा कि आपको पता है कि चार लाइफ लाइन में :- ऑडियंस पोल , फिफ्टी फिफ्टी , फ्लिप द क्वेश्चन और आस्क द एक्सपर्ट्स , सभी प्रतिभागी को जवाब की सहायता के लिए दिया जाता है |
डॉ0 नेहा ने पहला लाइफ लाइन 5 वां सवाल पर ऑडियंस पोल लेते हुए 10 हजार रुपये की जीत दर्ज कराई |
20 हजार के प्रश्न पर इन्होने दूसरा लाइफ लाइन फिफ्टी फिफ्टी का सहारा लिया |
6 लाख 40 हजार के प्रश्न पर फ्लिप द क्वेश्चन लेते हुए यह पड़ाव भी पार किया |
अब बारी थी 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल का , तो नेहा ने वगैर रिक्स लेते हुए अपने चौथे लाइफ लाइन का सहारा लिया और एक्सपर्ट्स की मदद से जीत लिए 12 लाख 50 हजार रुपये |
एक्सपर्ट्स के रूप में मौजूद थी , आजतक की सुप्रसिद्ध न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप | जिन्होंने बड़ी हीं शालीनता से प्रश्न का जवाब देती हुई डॉक्टर नेहा को 12 लाख 50 हजार की जीत दर्ज करवा दी |
डॉक्टर नेहा 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे सकी और कुछ पल सोंच , समय को बर्बाद न करते हुए फ़ौरन निर्णय लिया और खेल को वहीं समाप्त कर दिया और इस तरीके से 25 लाख के प्रश्न पर गेम को क्विट कर 12 लाख 50 हजार मंच से जीतकर गई |
अब हम आपको इनका परिचय बता दे - तो ये उत्तराखंड की रहने वाली है | खेतीखान के चम्पावत में रहती है | पेशे से ये वेटनरी की डॉक्टर है और इनका जीवन बड़ा हीं खुशहाल है |
वेटनरी की डॉक्टर जो बेजुबान का इलाज कर दे , ऐसे डॉक्टर को खुदा का एक रूप कहा जाता है | इस बात का डॉ० नेहा पर काफी असर पड़ता है कि - जब कोई वेटनरी की डॉक्टर होने पर कम आंकते हुए अन्य डॉक्टर से तुलना करते है , तो उन्हें थोड़ी सी उदासी दिखती है | वहीं कभी - कभी उन्हें दुःख भी पहुंचता है |
इनके पति सिर्फ पति हीं नहीं इनके दोस्त भी है , जो हर काम में इनका सहयोग करते व साथ निभाते हैं | डॉ० नेहा ने जब 3 लाख 20 हजार जीता और महानायक के चेक बनाने के बाद उनसे यह आग्रह किया कि - उस राशि की चेक को वे अपने हाथ से मेरे ससुर जी को सौंप दे |
इनके ससुर जी को स्टेज पर बुलाया गया | चेक देने के बाद नेहा ने महानायक से एक आग्रह और कर दिया | यह आग्रह था - ससुर जी को हॉट सीट पर बिठाये जाने का | महानायक ने उनकी यह भी चाहत पूरी कर दी |
नेहा बहुत हीं हंसमुख मिजाज की महिला है | उनकी हंसी में एक निर्मलता , एक अनोखा जादू महसूस हुआ | साथ हीं इनकी बोलती हुई आँखें , हॉट सीट पर बैठने का शुक्रिया अदा करती हुई जान पड़ी | नेहा का एक विडियो जो KBC ने शूट किया था , देखने को मिला | अपने पति के साथ उनकी कमेस्ट्री काफी जंच रही थी | साथ हीं एक बिटिया जो दोनों का दामन पकड़ी चलने व दौड़ने के लिए प्रयासरत थी | नेहा जानवरों के बीच भी प्यार - दुलार करती हुई दिखी |
उनकी एक बात जो दिल को छू गया , वह यह था कि - गाँव में आदमी के इलाज के लिए आदमी स्वयं चलकर डॉक्टर के पास आते है | परन्तु वेटनरी के डॉक्टर को जानवरों के पास जाना होता है |
इंसान की जिंदगी में कई रंग , रूप , कार्य है | परन्तु महत्वपूर्ण जीवन हम उसे कहेंगे , जिस जीवन को हम प्रतिक्षण हंसकर / खेलकर पिकिनिक की तरह गुजार दे | डॉक्टर नेहा को देखकर ऐसा हीं लगा | तभी उन्होंने महानायक के यह पूछने पर कि - इतनी बड़ी धनराशि का आप क्या करेंगे ? तो बड़ी हीं शालीनता से डॉक्टर नेहा ने जवाब दिया - साईं इतना दीजिये जा मे कुटुंब समाये , मै भी भूखा न रहूँ साधू ना भूखा जाए | यह दोहा संत कवीर का है | साथ हीं उन्होंने कहा - पैसे के लिए सर बाद में , सम्मान के लिए पहले आई | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)