Samiksha Shriwastaw in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में समीक्षा श्रीवास्तव में जीता 6 लाख 40 हजार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 03, 2021
कौन बनेगा करोड़पति में भोपाल की रहने वाली समीक्षा श्रीवास्तव ने जीता 6 लाख 40 हजार रुपये |
दरअसल KBC के हॉट सीट पर समीक्षा दो दिन यानि 1 और 2 सितम्बर को बैठी थी | 1 सितम्बर को अपने एक लाइफ लाइन की मदद से वो 10 हजार रूपया जीत चुकी थी और फिर 2 सितम्बर को 20 के सवाल से गेम को स्टार्ट किया गया |
जब महानायक अमिताभ बच्चन जैसे हीं उनसे 12 लाख 50 हजार का सवाल पूछते है , तब समीक्षा बहुत सोंच - समझकर सही जवाब न मालूम होने के कारण गेम को क्विट कर देती है | चुकी उनका चारो लाइफ लाइन भी समाप्त हो चूका था , इसलिए क्विट के आलावा कोई चारा भी नहीं था |क्यूंकि अगर रिक्स लेती और जवाब गलत होता तो सीधे 3 लाख 20 हजार पर आ जाती और वहीं हुआ भी गेम क्विट करने के बाद जिस ऑप्शन को ये लॉक करवाई वो गलत विकल्प था |
चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कितने रकम के सवाल पर की -
अपने पहले लाइफ लाइन फिफ्टी फिफ्टी का इस्तेमाल वो 10 हजार के सवाल पर की और जीत गई दस हजार रुपया |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 40 हजार के सवाल पर की जो की ऑडियंस पोल था |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 80 हजार के सवाल पर किया जो की फ्लिप द क्वेश्चन था |
और अपने आखिरी लाइफ लाइन आस्क द एक्सपर्ट्स का इस्तेमाल उन्होंने 1 लाख 60 के सवाल पर किया |
तीन लाइफ लाइन इनका बेवजह बर्बाद हो गया , यानी जवाब मालूम होते हुए भी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर ली , नहीं तो कम से कम 50 लाख के प्रश्न तक जरुर पहुंचती |
किसी भी गेम में प्रतिभागी के पास जितने के लिए दो चीज का होना बड़ा हीं जरुरी होता है और वो है नॉलेज और कॉन्फिडेंस | समीक्षा श्रीवास्तव जिस तरीके से गेम खेल रही थी , उसे देखकर इतना तो साफ़ कहा जा सकता है कि उनके पास ज्ञान की कमी नहीं थी हाँ कॉन्फिडेंस की कमी होने के कारण उनका लाइफ लाइन बर्बाद गया और KBC के मंच से 6 लाख 40 हजार जीत कर जाना पड़ा | ..... ( भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)