Kinnari Joshi in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में किन्नरी जोशी ने 6 लाख 40 हजार पर दिया गलत जवाब | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 09, 2021
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में 7 और 8 सितम्बर को हॉट सीट पर विराजमान हुई थी किन्नरी जोशी , जो अहमदाबाद गुजरात की रहने वाली है और गुजरात सरकार के म्यूजियम में कार्यरत है | KBC के मंच पर ये अपने भाई विवेक जोशी के साथ आयी थी |
आपको बता दे - किन्नरी जोशी इस मंच से 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर गयी है | दरअसल 6 लाख 40 के सवाल पर गलत जवाब देने के कारण गेम को वहीं पर स्थगित करना पड़ा और और जीती हुई रकम 3 लाख 20 हजार लेकर गई |
जैसा की मैंने आपको पहले हीं बताया कि - किन्नरी जोशी KBC के मंच पर हॉट सीट पर दो दिन विराजमान हुई थी | तो 7 सितम्बर को ये अपने तीन लाइफ लाइन के मदद से जीत जाती है 1 लाख 60 हजार रुपये और तभी हूटर बज जाता है , जिससे गेम को वहीं पर स्थगित करना पड़ता है |
8 सितम्बर को जब ये कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर बैठती है , तो महानायक अमिताभ बच्चन इनसे पहला सवाल 3 लाख 20 हजार का पूछते है और गेम यहीं से आरम्भ होता है | इस सवाल का सही जवाब न मालूम होने के कारण किन्नरी जी अपनी आखिरी लाइफ लाइन फिफ्टी फिफ्टी का इस्तेमाल करती है , जिससे जीत जाती है 3 लाख 20 हजार |
6 लाख 40 हजार का सवाल नो रिस्क पर होता है | यानी प्रतिभागी इस सवाल पर अगर गलत भी जवाब देते है , तो कुछ खोते नहीं है , 3 लाख 20 हजार अपनी जीती हुई राशि अवश्य लेकर जाते है और इसी कारण से 6 लाख 40 हजार के सवाल पर जवाब न मालूम होने के कारण एवं लाइफ लाइन के अभाव से भी ये गलत जवाब देती है और 3 लाख 20 हजार जीतकर जाती है |
लाइफ लाइन का इस्तेमाल कितने रकम के सवाल पर की -
अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल किन्नरी जोशी ने 2 हजार रुपये के सवाल पर किया , जो की ऑडियंस पोल था |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने 40 हजार के सवाल पर किया , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 1 लाख 60 हजार के सवाल पर किया , जो की आस्क द एक्सपर्ट्स था | इस एपिसोड में एक्सपर्ट्स के रूप में नजर आये थे श्रीजन पाल सिंह |
चौथे और आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल करती है 3 लाख 20 हजार के सवाल पर , जो कि फिफ्टी फोफ्टी था |
नोट
:- लाइफ लाइन के सभी प्रश्न को देखने के लिए इस पेज पर ऊपर में एक विडियो
है , जिसे प्ले करके आप देख सकते हैं | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क
)

रिपोर्टर
Admin (News)