बच्ची के गले में लिपटा रहा कोबरा सांप , दृश्य भयावह जब सांप ने बच्ची को डंसा | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 12, 2021
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 7 साल की बच्ची के हाथ में सांप ने डंस लिया | बच्ची का नाम पद्माकर गडकरी है और ये सेलू तालुका के बोरखेड़ी कला की रहने वाली है | अभी इसे सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहाँ इसका उपचार आरम्भ हो चूका है | चिकित्सकों का कहना है कि - बच्ची की हालत अभी खतरे से बाहर है | सांप ने बच्ची के हाथ को डंसा है , इसलिए अभी जहर पूरी तरह से उतरा नहीं | बच्ची के हाथ का ऑपरेशन किया जा रहा है |
बोरखेड़ी कला 100 घरों की बस्ती है | बच्ची घर में जमीन पर बिस्तर डालकर सो रही थी | बच्ची के गले में लिपटकर एक नाग फन फैलाकर बैठा हुआ था , जिसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए | यह कोबरा नाग था , जो काफी जहरीला होता है |
करीबन एक घंटा तक नाग बच्ची के गले से हटा नहीं | अचानक बच्ची की जब आँख खुली , तो बच्ची जोर से चिल्ला उठी | बच्ची की आवाज सुन पास में सोये माता - पिता की आँखे खुल गई | अपने सामने यह नजारा देख वह एकदम से चौंक गए | घर में हलचल की आवाज सुन पड़ोसी भी अन्दर दाखिल हुए | जब उन्होंने अपनी आँखों से यह नजारा देखा , तो उनकी आँख खुली की खुली रह गई |
करीबन एक घंटे तक लोगों ने बच्ची के गले में सांप को लिपटा देखा | जब बच्ची आपे से बाहर होकर हिली तो सांप ने उसे डंस लिया | डंसने के बाद सांप लड़की के गले से फिसलता हुआ दीवान के नीचे चला गया | इस बीच किसी ने घबराते हुए सांप मित्र को भी बुला लिया | सांप मित्र ने नाग को पहचानकर बोला कि - यह बहुत हीं जहरीला कोबरा नाग है |
दीवान के पास नीचे भी एक बिस्तर लगा था , जिसपर बच्ची सोई थी | इन दिनों बरसात का मौसम है | सन्नाटे में सांप इधर से उधर घूमते गाँव में ज्यादा देखे जाते है | बारिश के मौसम में जंगल से होते हुए , ये अपने खुराक के लिए घुमते रहते है | अक्सर ये देखा जाता है कि - लोग की चाहत होती है कि सांप से मुलाक़ात न हो | उसी तरह सांप भी जानबूझकर किसी को डंसते नहीं | परन्तु हर कोई अपनी जान की परवाह करता है , वह इंसान हो या फिर सांप |
बच्ची के हिलने और भीड़ का जामवारा देख सांप को ऐसा लगा होगा कि - लोग उन्हें मारने आये है और लोगों को लगा की अपनी बच्ची को कैसे बचाई जाए ? इसी पेशो पेश में बच्ची घायल हुई | अभी बच्ची अस्पताल में चिकित्सा के लिए भर्ती है और खतरे से बाहर है |
बरसात के मौसम में जमीन में सोना नहीं चाहिए , खासकर गाँव के इलाके में | गाँव की दुविधा यह भी है कि - वहां के लोग मच्छरदानी भी नहीं लगाते , जिससे की एक सुरक्षा महसूस किया जा सके | अगर मच्छरदानी लगा हो , तो सांप या कोई अन्य जहरीली जीव बच्ची के पास या किसी के पास नहीं फटक सकता | इस बिंदु पर ध्यान देना बहुत हीं आवश्यक है | सुरक्षित रहिये , जिंदगी बहुत हीं अनमोल है और आपके हीं हाथ में है आपकी सुरक्षा - व्यवस्था | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)