Apple का iPhone इतना महंगा क्यूँ होता है ? Why Apple Iphone is Costly ? Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 15, 2021
इस फीचर के माध्यम से आप जानेंगे कि - आखिर Apple कंपनी का कोई भी डिवाइस इतना महंगा क्यूँ होता है ?
iPhone को बनाने वाली "Apple" दुनियां की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी पर आधारित कंपनी है | इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई थी और यह एक अमेरिकन कंपनी है , जो कई प्रकार के प्रोडक्ट का निर्माण करती है | जैसे - कंप्यूटर - लैपटॉप , iPhone , टेबलेट , स्मार्ट घड़ी आदि |
Apple के iPhone की बात करे या फिर लैपटॉप कि , तो दुनियांभर में सबसे अधिक महंगे प्रोडक्ट इसी कंपनी का देखने को मिलेगा | उसके बावजूद कोई भी नया मॉडल लॉन्च होते हीं , तुरंत मार्केट से बीक जाता है और ग्राहक पहले से लाइन लगाकर इस प्रोडक्ट का इंतज़ार करते है | बहुत से लोग इस कंपनी के प्रोडक्ट को अपने पास स्टेटस मेंटेन के लिए भी रखते है |
Apple का डिवाइस महंगा बिकने में ,कई सारा कारण है -
1 ऑपरेटिंग सिस्टम या फिर एप्लीकेशन
दुनियां की लगभग सभी मोबाइल कंपनी Google के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड का इस्तेमाल करती है | परन्तु Apple एक ऐसा कंपनी है , जिसका खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम है , जिसे IOS कहा जाता है | एंड्राइड के बाद यह दुनियां का सबसे ज्यादा यूज किये जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है | इसके डिवाइस को आप एंड्राइड की तरह कस्टमाइज नहीं कर सकते , परन्तु यह एंड्राइड से कहीं ज्यादा बेहतर होता है |
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि - इसका सिस्टम कभी हैंग नहीं करता है और आपका डाटा सालो - साल तक सुरक्षित रहता है | वायरस का कोई टेंसन नहीं होता | इसके पार्ट्स पर चांदी या सोना का इस्तेमाल किया जाता है , जिसके कारण भी इसका कॉस्ट बढ़ जाता है |
2 प्रोसेसर
Apple को छोड़कर लगभग दुनियां की सभी मोबाइल कंपनी थर्ड पार्टी के प्रोसेसर इस्तेमाल करती है | जबकि Apple अपना खुद का प्रोसेसर बनाती है , जो की काफी हेवी होता है | किसी भी डिवाइस की कीमत उसके प्रोसेसर पर सबसे ज्यादा डिपेंड करता है | प्रोसेसर जैसे - जैसे बढ़ेगा , उसका कीमत भी बढ़ता जाएगा | यह कंपनी प्रोसेसर को काफी हाई क्वालिटी के पार्ट को मिलाकर बनाती है , जिससे इसका डिवाइस हैंग नहीं करता है |
3 डिस्प्ले और कैमरा का बेहतर क्वालिटी
आपको बता दे कि Apple के डिवाइस में रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाता है , जिसमे पिक्सेल की संख्या नार्मल डिस्प्ले से काफी ज्यादा होता है | डिस्प्ले में पिक्सेल की संख्या अधिक होने से उसके डिस्प्ले का पिक्चर क्वालिटी काफी बेहतर होता है | रेटिना डिस्प्ले आँखों पर ज्यादा प्रभाव नहीं डालता है | खासकर इसके कैमरे पर सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है , जो इस iPhone को काफी ज्यादा खास बनाता है |
काफी सारे ऐसे एप्लीकेशन होते है , जिसको मोबाइल या कंप्यूटर में इंस्टाल करने से , उनका डिवाइस हैंग होना शुरू हो जाता है , सिस्टम बीच में हीं कट जाता है और काफी ज्यादा समय लगता है | इन सभी बातों का टेंसन Apple कंपनी के साथ नहीं होता |
यहीं सब खास वजह से इस कंपनी का iPhone या कंप्यूटर इतना महंगा होता है , जो किसी भी काम को कम्फ़र्टेबल और व्यक्ति को खास बनाता है | ........ ( टेक नॉलेज :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)