Oshin Patwa in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में ओशिन पटवा ने जीता 6 लाख 40 हजार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 22, 2021
सोनी टीवी से प्रसारित क्विज गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 13 में 21 सितम्बर को हॉट सीट पर विराजमान हुई थी , जबलपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली ओशिन पटवा | यह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुयेंसर है |
इस हफ्ते कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर "आशा अभिलाषा" एपिसोड प्रसारित किया जा रहा है , जिसमे फास्टेस्ट फिंगर ट्रिपल टेस्ट जितने के बाद ओशिन पटवा 20 सितम्बर को हीं हॉट सीट पर बैठ चुकी थी | परन्तु हूटर बज जाने के कारण गेम को बिना कोई क्वेश्चन पूछे स्थगित करना पड़ा था |
21 सितम्बर को महानायक अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग - ज्ञानदार , धनदार और शानदार के साथ गेम को स्टार्ट करते है और ओशिन पटवा से पहला सवाल 1 हजार का पूछते है , जो आगे बढ़ते - बढ़ते 12 लाख 50 हजार के प्रश्न तक पहुंचते हैं |
KBC के मंच से ये 6 लाख 40 हजार जीतकर गई हैं और 12 लाख 50 हजार के प्रश्न पर सही जवाब न मालूम होने के कारण और लाइफ लाइन के भी आभाव से गेम को वहीं पर क्विट कर देती है |
80 हजार के प्रश्न पर इनका चारो लाइफ लाइन समाप्त हो चूका था | इस शो को देखने वाले दर्शक अब अनुमान लगा चुके थे कि - ओशिन पटवा 3 लाख 20 हजार भी नहीं जीत सकती है ! परन्तु अपनी सूझ बुझ और सही तरीके से गेम को खेलकर 12 लाख 50 हजार के प्रश्न तक पहुंची है |
इस गेम में प्रतिभागी को सुविधा के लिए चार लाइफ लाइन दिया जाता है | आगे देखिये इस लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने कौन - कौन से सवाल पर की है और उस सवाल का कीमत कितना था -
ओशिन पटवा अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 10 हजार के सवाल पर करती है , जो की ऑडियंस पोल था | इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन B |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 40 हजार के सवाल पर करती है , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन C |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल भी 40 हजार के हीं फ्लिप द क्वेश्चन वाले सवाल पर करती है , जो की आस्क द एक्सपर्ट्स था | एक्सपर्ट्स के रूप में इस एपिसोड में आमंत्रित हुई थी अर्चना गड़ोदिया गुप्ता जी और उनके मदद से जीत जाती है 40 हजार | इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन B |
चौथे और आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल करती है 80 हजार के सवाल पर , जो की फिफ्टी - फिफ्टी था और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन A | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)