2 रुपये के पुराने नोट के बदले एक लाख कमाने के झांसे में फंस गए विश्वास | 50 हजार की लगी चपत | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 26, 2021
पुराने नोट से लखपति बनने का सपना लोगों को दिखा रहे वेबसाइट , मासूम भावुक लोगों के मन और दिलों को छलनी करता हुआ जान पड़ रहा है | ऐसे वेबसाइट पर पुराने नोट और सिक्के आदि की तस्वीर , साथ हीं कुछ विशेष नोट नंबर भी दिए होते है और इसके साथ लिखा होता है - लाखों कमाने का सुनहरा अवसर |
अब जहाँ सिक्का की बात हो या फिर आज जो कम चलन में नोट है | हम भारत की बात करे तो 130 करोड़ आबादी में लगभग 90% लोगों के पास लगभग पुराना कोई न कोई नोट या सिक्के मौजूद रहता हीं है | 50% लोग सोंचते है चलो इसे वापस करके पैसे बना लिए जाए | वहीं कुछ खास जरूरतमंद भी होते है , जिन्हें पैसे की सख्त जरुरत होती है | वे चाहते हैं कि - हमें वेबसाइट पर लिखे गए अनुसार धन की वापसी हो जाए और वह सपनें सजोने लग जाते है |
अभी हम आपको एक सच्ची घटना से वाकिफ कर दे , तो पश्चिम बंगाल की बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना की रहने वाली सृजनी विश्वास , जो कि एक कॉलेज की छात्रा है , इस ठगी में आकर अपना 50 हजार रुपये गँवा दिए | अब यह मामला पुलिस के पास आई है | ठगी होने के बाद सृजनी विश्वास को एहसास हुआ कि हमारे पैसे गलत रास्ते चला गया | जिसके बाद वे अपना कदम आगे बढ़ाई और थाने में घटना क्रम की शिकायत दर्ज कराई |
हुआ यह कि - 2 रुपये के पुराने नोट देने पर 1 लाख कमाने का सपना देखकर वे झांसे में आ गई | सूचना के आधार पर हम आपको बता दे कि - बीते मंगलवार की रात एक वेबसाइट पर 2 रुपये की नोट देखकर सृजनी विश्वास को अपने पास रखा 2 रुपये का नोट याद आ गया | उन्होंने अपनी नोट की तस्वीर वेबसाइट पर अपलोड करते हुए अपना इमेल सहित जरुरी सभी जानकारियां दर्ज कर दी |
कुछ हीं मिनट के बाद उनके इमेल पर एक मेल आया | इमेल पर सृजनी विश्वास से एक व्यक्ति उनकी नोट को खरीदने की इच्छा जाहिर की | सृजनी ने अपने 2 रुपये के पुराने नोट के बदले 1 लाख रुपया की मांग रखी , जिसपर सामने वाला तैयार हो गया और उन्होंने सृजनी को अपना मोबाइल नंबर देते हुए उसपर 2 रुपये के नोट की तस्वीर भेजने की बात कही | सृजनी उनके Whatsapp नंबर पर नोट की तस्वीर भेज दी |
कुछ हीं देर के बाद उसे बैंक ऑफ़ अमेरिका के नाम से 1 लाख रुपये की रसिद मिली | साथ में लिखा था कि - 1 लाख रुपये पाने के लिए उन्हें 5 हजार रुपये भेजने होंगे | क्यूंकि वे सृजनी के पास अमेरिका से पैसे भेज रहे है , विश्वास इस हद पर आकर रुक गया जब सृजनी ने उसे पढ़ा तो वे सोंचने पर मजबूर हो गई कि - वाकई अमेरिकी डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए इतने रुपये खर्च हो सकते है |
सृजनी विश्वास ने बिना गौर किये 5 हजार रुपये भेज दिए | फिर लूटेरों को पता चल गया कि - मच्छली जाल में फंस गई | यह एक कहावत है जो इसी माहौल को दर्शाता है | लूटेरें धीरे - धीरे अलग अलग नाम पर कभी 18 हजार कभी 22 हजार कभी 6100 , इस प्रकार छोटे - बड़े रूप में पुरे 50 हजार 3 सौ रुपये ठग लिए गए |
लूटेरे हर बार यहीं आश्वासन दिया करते कि - बाकी दिए गये रकम भी 2 रुपये के बदले में दिए जाने वाले रकम के साथ मिल जायेगी | दिन बढ़ता चला गया तो सृजनी को लगा कि वे ठगी का शिकार हो चुकी है | लेकिन अब वह क्या करती पश्चताकर ? हाथ से रकम फिसल चूका था |
पुलिस इस घटना की पड़ताल कर रही है | अब कितना समय लगेगा और सृजनी विश्वास को कब तक , लुटी गई राशि वापस मिलेगी कहना मुश्किल है ! मगर पुलिस की लम्बी हाथ उस लूटेरे को पकड़ जरुर लेगी , इतना तय माना जा सकता है |
शुक्र है कि - सृजनी विश्वास ठगाने के बाद हीं सही मामला थाने पहुंचाया | कुछ लोग तो ठगाने के बाद भी मजबूर होकर इसे भूल जाते है | लेकिन अगर ठगा गए हो तो ! बात प्रकाश में आनी चाहिए | तभी लोग ठगे जाने से सतर्क हो पाएंगे |
RBI अक्सर सावधान और सतर्क रहने के लिए लोगों का ध्यान केन्द्रित करता रहा है | यहां तक कि सोनी टेलीविजन पर चलने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति में भी महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर इस बात की चर्चा करते रहते है - ठगी से बचे |
लालच मत कीजिये | यह एक बला है , इस बला से जितना दूर रहा जाए , जिंदगी के लिए वह सुखद पल माना जायेगा | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)