आज कोटा कलेक्टरी में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका जाना है , उनके बेटे ने किसानों के ऊपर गाड़ी चलाई 9 की मौत | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Oct 04, 2021
उत्तरप्रदेश के केद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी , जिससे घटना स्थल पर 8 किसानों की मृत्यु हो गई |
यह घटना लखीमपुर की है , जहाँ किसानों के मृत शरीर को देखकर किसानों और लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है और अब यह एक बड़ा आन्दोलन का रूप लेने के क्रम में अग्रसर है | अजय मिश्रा के बेटे सहित 14 लोगों पर हत्या , अपराधिक साजिश और बलवे का केस दर्ज किया गया है | यह केस तिकुनिया थाने में लिखा गया है |
इस घटना में आज सोमवार को एक पत्रकार का शव भी बरामद हुआ है |
इसके विरोध में देहात कांग्रेस सेवा दल द्वारा दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस कोटा के सामने एकत्रित होकर जिला कलेक्टरी पर केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा का पुतला जलाया जाएगा | जिसेम देहात कांग्रेस सेवा दल द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकार के लिए , अपने साथियों सहित यूनिफ़ॉर्म में सर्किट हाउस के सामने कलेक्टरी में उपस्थित होने के लिए कहा गया है |
यह जानकारी कोटा देहात जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता व कोटा शहर व देहात कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष मनोज दुबे ने दी है | मनोज दुबे का आक्रोश किसानों के बेमौत मारे जाने को लेकर उमड़ पड़ा | 9 लोगों के दर्दनाक मौत का कारण केन्द्रीय मंत्री के बेटे की लापरवाही है , जो आज एक आन्दोलन का रूप लेता जान पड़ रहा है | धरती के किसान जो दुनियां का पेट भरते है , उनपर गाड़ी चढ़ा देना यह इंसानियत को शर्मसार करता है |
कल दंगा इतना भड़का की लोगों ने 2 गाड़ी में आग भी लगा दी और अब वहां का आलम यह है कि - कहा जा रहा है कि इन शवो का अंतिम संस्कार तबतक नहीं किया जाएगा जबतक की मांगे पूरी नहीं की जायेगी | मृत किसानों के शव को अग्रसेन इंटर कॉलेज के बाहर रखा गया है | सभी इनका दर्शन कर रहे हैं , जिसमे एक मांग ये भी है कि - उनके बेटे की शीघ्र गिरफ्तारी हो और मंत्री अजय मिश्रा को बर्ख्वास्त किया जाए |
लापरवाह लोग देश की सुरक्षा - व्यवस्था में अड़चने पैदा करते है , ऐसे लोग देश के रक्षक कदापि नहीं हो सकते |
मनोज दुबे आरंभिक दौर से हीं किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ते आ रहे है | किसानों को धरती का भगवान कहा गया है , जो सिर्फ इंसान हीं नहीं धरती पर जितने सारे जीव है , उनका पेट भरने का काम किसान हीं करते है | किसानों की रूह और आत्मा को तड़पाना यह एक बहुत बड़ा अत्यचार है और अब तो बात किसान की मौत तक पहुँच चुकी है , जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | किसानों की ख़ामोशी का मतलब यह नहीं कि - उनमे लड़ने की ताकत और शक्ति नहीं | उन्होंने कहा - अब देहात कांग्रेस सेवा दल कोटा अपने साथियों के साथ दोपहर 12 बजे दिखा देगी अपनी बाजुओं की ताकत | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश दुबे )

रिपोर्टर
Admin (News)