सूरत में 8 महीने के बच्चे को महिला केयरटेकर ने क्रूरता से पिटा , ब्रेन हैमरेज का शिकार हुआ बच्चा | BhavyashriNews
- by Admin (News)
- Feb 08, 2022
शहर में कामकाजी माँ - बाप जो घर से बाहर किसी दफ्तर में काम करते है या फिर अपनी कोई बिजनेस चलाते है वो समय अभाव के कारण अपने छोटे बच्चे को पालने के लिए आया ( महिला केयरटेकर ) को घर में रख लेते है |
महिला केयरटेकर को बच्चे के पालने के एवज में महीने का पगार दिया जाता है जिससे उनका भी रोजी रोजगार चल जाता है | महिला केयरटेकर की सर्विस को आम भाषा में किराए की माँ का नाम भी आप दे सकते है |
दरअसल गुजरात के सूरत शहर में ऐसी हीं एक पति - पत्नी जो दफ्तर में काम पर जाते है | इसलिए अपने जुड़वा बच्चे को पालने के लिए पिता मितेश पटेल ने कोमल नाम की महिला केयरटेकर को अपने घर पर रखा |
माँ - पिता को दफ्तर जाने के बाद कोमल , बच्चे को उनके घर पर हीं रहकर पालती थी | धीरे - धीरे बच्चा अस्वस्थ होने लगा | कुछ दिन के बाद आसपास के लोगो ने मितेश पटेल को बताया कि - आपके घर से प्रतिदिन बच्चे की जोड़ जोड़ से रोने की आवाज आती है | जिसके बाद मितेश ने शक के आधार पर महिला केयरटेकर कोमल को बिना कुछ बताये घर में CCTV लगवा दिया और उसके अगले दिन हीं कोमल की सारी करतूत कैमरे में कैद हो गई |
इस पेज पर ऊपर विडियो में आप देख सकते है कि कोमल कैसे बच्चे को क्रूरता से पिटे जा रही है | कभी उसके गालो पर जोर जोर से चाटे मारती है तो कभी उसे गद्दे पर पटकती है , कभी उसके कानो को मरोड़ देती है तो कभी बच्चे की उंगली को दांत से काटती है | इस क्रूरता से बच्चा अभी ब्रेन हैमरेज का शिकार हो चूका है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है |
वहीं पिता द्वारा सूरत के रान्देर थाना में शिकायत करने के बाद कोमल को गिरफ्तार कर लिया गया है | पूरी कहानी जानने के लिए विडियो को देखे | ........ ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)